खेल

बाप रे बाप! 16 बॉल में फिफ्टी, 29 में 97 रन: एक ही मैच में वैभव सूर्यवंशी ने तोड़े इतने सारे रिकॉर्ड

SRH vs RR: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ विस्फोटक पारी खेली. उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन बनाए, जिसमें 12 छक्के और 5 चौके शामिल रहे. उनकी इस पारी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया.

क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में 65 छक्के लगाकर एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उन्होंने इस मामले में क्रिस गेल का 2012 का रिकॉर्ड तोड़ दिया (Vaibhav Sooryavanshi breaks Chris Gayle’s record), जिसमें उन्होंने 59 छक्के लगाए थे. इस सूची में आंद्रे रसेल (2019 में 52 छक्के), क्रिस गेल (2013 में 51 छक्के) और जोस बटलर (2022 में 45 छक्के) भी शामिल हैं.

नॉकआउट मैच में छक्कों का नया इतिहास

प्लेऑफ मुकाबलों में वैभव ने सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया. इससे पहले यह रिकॉर्ड अन्य बल्लेबाजों के नाम था, लेकिन अब वह इस सूची में शीर्ष पर पहुंच गए हैं. शुभमन गिल ने 2023 में एक नॉकआउट मैच में 10 छक्के लगाए थे, जबकि रजत पाटीदार 9 छक्कों के साथ सूची में आगे थे.

सबसे ज्यादा बार 10+ छक्कों की उपलब्धि

वैभव सूर्यवंशी अब आईपीएल इतिहास में उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के कई बार लगाए हैं. उन्होंने यह कारनामा 4 बार किया है. इस मामले में वे क्रिस गेल के बराबर आ गए हैं, जबकि अभिषेक शर्मा और फिन एलन भी इस सूची में शामिल हैं.

तेज अर्धशतक और पावरप्ले में दबदबा

वैभव ने सिर्फ 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. इसके साथ ही वह उन खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने 20 गेंदों से कम में सबसे ज्यादा बार फिफ्टी लगाई है. पावरप्ले में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा और उन्होंने कई बार 50+ स्कोर बनाए. इस लिस्ट में वह दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि डेविड वॉर्नर पहले और ट्रैविस हेड तीसरे स्थान पर हैं.


ये भी पढ़ें: विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL में बनाया ये खास रिकॉर्ड; RCB को फाइनल में भी पहुंचाया


पावरप्ले में रिकॉर्डतोड़ स्कोर

इस पारी के दौरान प्लेऑफ मैच के पावरप्ले में भी वैभव ने नया रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया, जिससे उन्होंने पुराने सभी रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए. पावरप्ले में उनके 8 छक्कों ने भी उन्हें रिकॉर्ड लिस्ट में सबसे आगे पहुंचा दिया, जहां वे कई बड़े नामों के साथ शीर्ष स्थान साझा कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

10 minutes ago

‘जाणता राजा’ का महामंचन: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

2 hours ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

2 hours ago

अदाणी ग्रुप और एयर इंडिया का मेगा प्लान, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स नवी मुंबई एयरपोर्ट पर होगी ट्रांसफर

अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…

3 hours ago

अद्भुत तपस्या..! 111 डिग्री तापमान में भी जारी रही स्वामी कैलाशानंद गिरि की साधना

हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…

3 hours ago