खेल

RR vs SRH Eliminator: वैभव के धमाके और जुरेल की फिफ्टी से राजस्थान ने खड़ा किया 243 रनों का एवरेस्ट

RR vs SRH Eliminator: आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जा रहा है. टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरआर ने वैभव सूर्यवंशी के विस्फोटक 97 रनों की पारी की बदौलत 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाए हैं.

आरआर के लिए वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने पारी की शुरुआत की. जायसवाल शांत रहे लेकिन सूर्यवंशी का बल्ला आग उगल रहा था. सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने से चूक गए.

वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 29 गेंदों पर 12 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 97 रन की पारी खेली. थर्ड मैन की तरफ खेला उनका शॉट स्मरण रविचंद्रन ने पकड़ कर उनकी पारी समाप्त की. अगर यह गेंद बाउंड्री को पार कर गई होती, तो वैभव के नाम आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक दर्ज हो जाता है. आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक क्रिस गेल के नाम है. गेल ने 2013 में मात्र 30 गेंदों में शतक लगा दिया था.

क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड

हालांकि अपनी पारी में वैभव ने एक सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने के क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. वैभव के इस पारी के बाद आईपीएल 2026 में 65 छक्के हो गए हैं. क्रिस गेल ने आईपीएल 2012 में 59 छक्के लगाए थे.

वैभव सूर्यवंशी 97 रन बनाकर पहले विकेट के रूप में आउट हुए. उस समय आरआर का स्कोर 8 ओवर में 125 रन था. इसके ठीक बाद 137 के स्कोर पर यशस्वी जायसवाल भी आउट हो गए. जायसवाल ने 29 गेंदों पर 29 रन बनाए.

ध्रुव जुरेल ने लगाया अर्ध शतक

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने भी अर्धशतक लगाया. जुरेल 21 गेंदों पर 3 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 50 रन की पारी खेलकर आउट हुए. कप्तान रियान पराग ने 12 गेंदों पर 26 रन बनाए.

वैभव, जुरेल और पराग का विकेट लेने के बाद एसआरएच ने मैच में वापसी की और एक समय कम से कम 275 के आस-पास जाती दिख रही आरआर को 8 विकेट के नुकसान पर 243 रन पर रोक दिया. आरआर का मध्यक्रम और निचले क्रम की बल्लेबाजी पूरी तरह असफल साबित हुई.

ये भी पढ़ें- बाप रे बाप! 16 बॉल में फिफ्टी, 29 में 97 रन: एक ही मैच में वैभव सूर्यवंशी ने तोड़े इतने सारे रिकॉर्ड

आखिरी 5 ओवर में बने मात्र 36 रन

आरआर आखिरी 5 ओवर में मात्र 36 रन बना सकी. साकिब हुसैन ने आखिरी ओवर में महज 5 रन दिए.

एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस गेंदबाजी में सबसे महंगे रहे. वैभव सूर्यवंशी से लगातार 3 छक्के खाने वाले कमिंस ने 4 ओवर में 64 रन लुटाए. उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला. प्रफुल हिंगे ने 4 ओवर में 54 रन देकर 3 विकेट लिए. शिवांग कुमार, नितीश कुमार रेड्डी और ईशान मलिंगा को 1-1 विकेट मिला.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

राष्ट्र सेवा के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी को बधाई, स्वामी अवधेशानंद गिरि बोले- उनकी राह किसी तपस्या से कम नहीं

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

3 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ…

3 minutes ago

आसीम मुनीर Vs शहबाज शरीफ! ट्रॉफी ‘चोरी’ के बाद अब कुर्सी पर नजर, क्या बड़ा खेल खेल रहे मोहसिन नकवी?

Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ, असीम मुनीर और मोहसिन नकवी के बीच बढ़ती…

10 minutes ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में बदला यूपी, माफिया मिट्टी में मिल गए- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और…

17 minutes ago

‘वाह क्या एनर्जी है’ का दूसरा सीजन पेश: GAIL ने लॉन्च किया ‘नए भारत की नई एनर्जी’ एंथम, जानिए क्या है खास

गेल (इंडिया) लिमिटेड ने स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 'वाह क्या एनर्जी है'…

18 minutes ago

‘नमक के व्यापारी से लेकर…’, जानिए इतिहास के सबसे बड़े योद्धा हेमचन्द्र विक्रमादित्य की अनसुनी कहानी

हेमचन्द्र विक्रमादित्य, जिन्हें इतिहास में हेमू के नाम से भी जाना जाता है, 16वीं सदी…

26 minutes ago