देश

मनी लॉन्ड्रिंग केस में Robert Vadra के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, Shikohabad जमीन घोटाले में Chargesheet दाखिल

Robert Vadra Case: प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate – ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) के चर्चित मामले में व्यवसायी Robert Vadra, जो कांग्रेस सांसद Priyanka Gandhi Vadra के पति हैं, के खिलाफ अभियोजन शिकायत (Prosecution Complaint/Chargesheet) दाखिल की है.

यह Chargesheet हरियाणा के Shikohabad Land Scam से जुड़ी है, जिसमें Robert Vadra समेत कुल 12 आरोपियों के नाम शामिल हैं. ED के मुताबिक, आरोपियों ने अवैध रूप से अर्जित धन का उपयोग जमीन की खरीद-फरोख्त में किया, जिससे मनी लॉन्ड्रिंग के प्रावधानों का उल्लंघन हुआ.

अवैध धन से विदेशों में संपत्तियां खरीदने का आरोप

मामले की जांच के दौरान ED ने Robert Vadra से कई बार पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए. जांच एजेंसी का दावा है कि आरोपियों ने विदेशों में संपत्तियां खरीदने के लिए भी अवैध धन का इस्तेमाल किया.

फिलहाल इस Chargesheet पर कल कोर्ट में सुनवाई होगी. कांग्रेस की ओर से इस पर अब तक कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक हलचल तेज़ हो सकती है. ED की जांच अभी भी जारी है.

गुरुग्राम पुलिस द्वारा 01.09.2018 को दर्ज एफआईआर संख्या 288 में यह आरोप लगाया गया कि श्री Robert Vadra ने अपनी कंपनी M/s Sky Light Hospitality Pvt. Ltd. के माध्यम से गुरुग्राम के सेक्टर 83 स्थित शिकोहपुर गांव में 3.53 एकड़ जमीन M/s Onkareshwar Properties Pvt. Ltd. से 12.02.2008 को फर्जी घोषणाओं के आधार पर खरीदी. इसके अलावा, श्री Robert Vadra ने अपने व्यक्तिगत प्रभाव का उपयोग कर इस जमीन पर कमर्शियल लाइसेंस भी प्राप्त किया.

इस मामले में 16.07.2025 को प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर जारी किया गया, जिसके तहत श्री Robert Vadra और उनकी कंपनियों M/s Sky Light Hospitality Pvt. Ltd. आदि की कुल 43 अचल संपत्तियां, जिनकी कीमत लगभग 37.64 करोड़ रुपये है, अटैच की गईं.

इसके बाद, 17.07.2025 को माननीय राउज एवेन्यू कोर्ट, नई दिल्ली में 11 व्यक्तियों/संस्थाओं के खिलाफ अभियोजन शिकायत (Prosecution Complaint) दाखिल की गई, जिसमें श्री Robert Vadra, उनकी कंपनियां M/s Sky Light Hospitality Pvt. Ltd., श्री सत्यानंद याजी, श्री केवल सिंह विरक और उनकी कंपनी M/s Onkareshwar Properties Pvt. Ltd. को आरोपी बनाया गया है.

ये भी पढ़ें: बीएसएफ की बड़ी कामयाबी: फिरोज़पुर बॉर्डर पर हेरोइन की बड़ी खेप बरामद

-भारत एक्सप्रेस 

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

यूपी में कितनी सीटों पर कांग्रेस-सपा में फंसा पेच? अखिलेश यादव ने निकाली बड़ी काट

UP Election 2027: सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान के बीच अखिलेश यादव…

31 minutes ago

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी: ‘संतुलित कैंटिलीवर विधि’ से साबरमती नदी पर बना बेहद अहम ब्रिज

Bullet Train India: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिल ऊंचा…

54 minutes ago

‘नमाज के बहाने उठा, फिर…’ कैप्टन स्मित की जुबानी कॉकपिट अटैक की पूरी कहानी, जानिए क्या-क्या हुआ?

Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…

1 hour ago

‘मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित था जीवन…’: श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर पीएम मोदी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती…

1 hour ago

BIGG BOSS में छलका सलमान खान का दर्द, बताया कैसे एक कोर्ट केस से बिगड़ी पूरी छवि: देखें VIDEO

Salman Khan Controversy: सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया कि कोर्ट केस और…

2 hours ago