देश

RSS कार्यकर्ता की टारगेट किलिंग? फिरोजपुर में नवीन अरोड़ा की गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद स्थानीय कारोबारियों में भारी रोष

Firozpur RSS Worker Murder: पंजाब में बदमाशों ने एक RSS (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी. यह हमला उस वक्त किया गया जब वह अपने घर जा रहा था. मारे गए आरएसएस कार्यकर्ता की पहचान नवीन अरोड़ा के तौर पर हुई है. इस घटना के बाद स्थानीय कारोबारियों में भयंकर रोष है.

मिल रही जानकारी के अनुसार यह मामला फिरोजपुर का है. जहां आरएसएस कार्यकर्ता और कारोबारी नवीन अरोड़ा बुधवारा वाला मोहल्ले से होकर अपने घर जा रहे थे. उसी समय दो हमलावरों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं इस वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन करने में जुट गई. वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

SSP ने संभाली जांच की कमान

इस वारदात की सूचना मिलने पर फिरोजपुर SSP भूपिंदर सिंह और विधायक रणबीर सिंह भी मौके पर पहुंचे और जल्द से जल्द हमलावरों को पकड़ने की बात कही. इस हमले से जुड़े सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस खंगालने में जुट गई है. पुलिस इस मामले को टारगेट किलिंग के एंगल से भी जांच कर रही है, क्योंकि मृतक नवीन अरोड़ा के दादा दीनानाथ आरएसएस के फिरोजपुर सिटी के प्रधान रह चुके हैं. वहीं उनके पिता भी संघ से जुड़े हुए हैं.

ये भी पढ़ें- मेक्सिको में Gen Z का गुस्सा, सड़कों पर उतरे हजारों लोग, भ्रष्टाचार और हिंसा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

अलग-अलग पुलिस टीमों की तैनाती

पुलिस के आला अधिकारियों ने हमलावरों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमों का निर्माण किया है. इस संबंध में एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह के हवाले से बताया गया है कि टीमें गठित कर दी गई हैं. हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

मृतक नवीन की शादी हो चुकी थी. उनके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. मृतक के पिता बलदेव ने बताया कि नवीन अपनी दुकान से घर के लिए निकले थे, तभी दो हमलावरों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी. जिसमें नवीन की मौके पर मौत हो गई.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

10 minutes ago

14 करोड़ जरूरतमंदों को मिला पोषण का संबल, योगी सरकार की योजना ने बदल दी तस्वीर

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…

19 minutes ago

‘2017 से पहले कैद थे बेटियों के सपने…’ शारदीय नवरात्रि पर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…

31 minutes ago

‘दूध, दही से लेकर पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं तक…’ जानिए क्या है योगी सरकार की पंचगव्य योजना?

CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…

32 minutes ago

दीपावली से पहले स्वच्छता मित्रों को सीएम योगी का तोहफा, मानदेय में भारी बढ़ोतरी से खिले कर्मचारियों के चेहरे

वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…

1 hour ago