Varanasi Release Date: एसएस राजामौली की अगली भव्य फिल्म को लेकर फैंस कई महीनों से तरह-तरह की चर्चाएँ कर रहे थे. लोग इसे अब तक SSMB29 नाम से जानते थे, लेकिन मेकर्स ने आखिरकार बड़ा सरप्राइज दे दिया है. महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा स्टारर इस फिल्म का असली नाम ‘वाराणसी’ है.
हाल ही में जारी किए गए जबरदस्त टीजर के साथ न सिर्फ टाइटल सामने आया, बल्कि महेश बाबू का दमदार फर्स्ट लुक भी देखने को मिला, जिसने कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया.
इस फिल्म की एक खास बात यह भी है कि ‘वाराणसी’ प्रियंका चोपड़ा का भारतीय सिनेमा में लगभग छह साल बाद बड़ा कमबैक माना जा रहा है. उन्हें आखिरी बार 2019 की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में देखा गया था. बीते दिन हैदराबाद में आयोजित ग्लोब ट्रॉटर इवेंट में फिल्म का टाइटल, फर्स्ट लुक और रिलीज डेट तीनों का ग्रैंड अनाउंसमेंट किया गया.
स्टेज पर राजामौली के साथ महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी मौजूद थे, जो फिल्म में अहम किरदार निभाने वाले हैं. इवेंट के बाद से ही सोशल मीडिया पर ‘वाराणसी’ को लेकर जबरदस्त चर्चा चल रही है.
ये भी पढ़ें- Sonakshi Sinha के ब्लॉग में Zaheer Iqbal ने धर्म परिवर्तन की अफवाहों पर दिया ऐसा जवाब, मिनटों में वायरल हुआ वीडियो
मेकर्स ने ‘वाराणसी’ को 2027 की संक्रांति पर रिलीज करने का फैसला किया है. राजामौली की फिल्मों को भारत के बड़े त्योहारों पर रिलीज करने की परंपरा रही है, और इस बार भी दर्शकों को उसी मौके पर एक विशाल सिनेमैटिक अनुभव मिलने वाला है.
टीजर में महेश बाबू का खून से सना, बैल पर सवार अवतार देखकर फैंस उत्साहित हो उठे. महेश बाबू के इस तीखे और रग्ड लुक को देखकर सोशल मीडिया पर लोग उनकी तुलना पुराने मैसी, इंडियाना जोन्स जैसे किरदारों से कर रहे हैं.
टीजर से पहले मेकर्स पृथ्वीराज सुकुमारन और प्रियंका चोपड़ा का लुक पहले ही जारी कर चुके थे. पृथ्वीराज के पोस्टर पर SSMB29 लिखा गया था, जिसकी वजह से फैंस मान बैठे थे कि यही फिल्म का नाम है. प्रियंका चोपड़ा का पोस्टर भी उस समय खूब वायरल हुआ था, जिसमें वे पीले रंग की साड़ी में हाथों में गन लिए खड़ी नजर आती हैं. हालांकि तब तक मेकर्स ने फिल्म का असल नाम उजागर नहीं किया था.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…
Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…
योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…
Brij Bhushan Sharan Singh on Elon Musk: दिल्ली के कनॉट प्लेस में CJP के 'लहरा…
Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…
Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…