देश

राष्ट्रपति पुतिन ने रूसी तेल खरीदने को लेकर दिया बड़ा ऑफर, बोले- ‘भारत के लिए बिना रुकावट जारी रहेगा शिपमेंट’

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूसी तेल खरीदने को लेकर भारत के लिए बड़ा ऐलान किया है. पुतिन ने कहा कि भारत के लिए बिना रुकावट तेल का शिपमेंट जारी रहेगा.

राष्ट्रपति पुतिन ने कहा, “हम बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए ईंधन की बिना रुकावट शिपमेंट जारी रखने के लिए तैयार हैं.” यह घोषणा तब हुई जब दोनों देशों ने फर्टिलाइजर और फूड सेफ्टी से लेकर शिपिंग और मैरीटाइम लॉजिस्टिक्स तक अलग-अलग क्षेत्रों में समझौते किए हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग पर जोर देते हुए कहा, “भारत और रूस 2030 तक व्यापार बढ़ाने के लिए एक आर्थिक सहयोग कार्यक्रम पर सहमत हुए हैं.”

भारत के लिए तेल निर्यात बढ़ाने की तैयारी में रूस

इससे पहले क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने इस हफ्ते की शुरुआत में कहा कि रूस को उम्मीद है कि वह भारत को अपना तेल निर्यात फिर से बढ़ाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के कारण आई मौजूदा गिरावट को वह अस्थायी मानते हैं.

यूक्रेन युद्ध के बाद भारत रूस के समुद्री तेल का सबसे बड़ा खरीदार बन गया था. हालांकि, हाल ही में अमेरिका ने रूस के बड़े तेल प्रोड्यूसर रोसनेफ्ट और लुकोइल पर बैन लगा दिया. इसकी वजह से भारत ने कच्चे तेल के आयात में कटौती की है.

यूरोप ने रूसी तेल पर लगाया बैन

इसके बाद, यूरोप ने भी रूसी क्रूड ऑयल से बने पेट्रोलियम प्रोडक्ट की खरीद पर बैन लगाने का ऐलान किया है. भारत-रूस के बीच 2023-24 में द्विपक्षीय व्यापार 65.70 बिलियन डॉलर था, जिसमें 4.26 बिलियन डॉलर का भारतीय निर्यात और 61.44 बिलियन डॉलर का आयात शामिल था. दोनों देशों का मकसद 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 100 बिलियन डॉलर तक ले जाना है.

रूसी राष्ट्रपति ने कहा, “हम एक-दूसरे के देशों में फिल्म फेस्टिवल का आयोजन कर रहे हैं. आज, एक रूसी टीवी चैनल भारत में ब्रॉडकास्ट करना शुरू करेगा. इससे भारत को रूस के बारे में और जानने में मदद मिलेगी. हमने कुछ ग्लोबल मुद्दों पर भी बात की है. हम बहुध्रुवीय वर्ल्ड ऑर्डर पर जोर दे रहे हैं.”

उन्होंने यह भी कहा कि ब्रिक्स के फाउंडिंग मेंबर के तौर पर, भारत और रूस ने बहुत काम किया है. अगले साल, भारत ब्रिक्स की अध्यक्षता करेगा. हम भारत को हर तरह से सपोर्ट करने के लिए तैयार हैं.”

ये भी पढ़ें- PM मोदी ने पुतिन को दी अनुवादित गीता, कंगना रनौत ने बताया ‘अद्भुत’; राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

17 minutes ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

22 minutes ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

36 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

52 minutes ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

56 minutes ago