Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bilateral Trade

भारत और स्वीडन के व्यापारिक और कूटनीतिक रिश्ते एक नए मुकाम पर पहुंच गए हैं. एशिया में भारत अब स्वीडन का तीसरा सबसे बड़ा बिजनेस सहयोगी है. 2.82 अरब डॉलर के एफडीआई (FDI) और भारत में काम कर रही 280 स्वीडिश कंपनियों के साथ दोनों देशों का यह रिश्ता आईटी, ग्रीन ट्रांजिशन और मजबूत सप्लाई चेन जैसे बड़े मुद्दों पर आगे बढ़ रहा है.

भारत और ओमान के बीच प्रस्तावित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग को बढ़ाएगा और भारत की ऊर्जा सुरक्षा व निवेश आकर्षण को मजबूत करेगा. यह समझौता भारत के निर्यात विविधीकरण और आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूती देगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय से अम्मान स्थित अल हुसैनिया पैलेस में मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को अगले पांच वर्षों में 5 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखने का प्रस्ताव दिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने भारत-ओमान फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को मंजूरी दे दी है, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को मजबूत करना है.

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत के लिए बड़ा ऐलान किया है कि रूस भारत को बिना रुकावट तेल का शिपमेंट जारी रखेगा.