देश

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर चीन और रूस के विदेश मंत्रियों के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

विदेश मंत्री एस जयशंकर अपने चीनी समकक्ष छिन कांग और रूस के सर्गेई लावरोव के साथ बृहस्पतिवार को गोवा के एक ‘बीच रिसॉर्ट’ में शंघाई सहयोग सम्मेलन (SCO) से इतर द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने बताया कि छिन के साथ बातचीत में जयशंकर के एक बार फिर यह उल्लेख करने की उम्मीद है कि भारत-चीन संबंध तब तक सामान्य नहीं हो सकते जब तक कि सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति कायम नहीं होती.

छिन, लावरोव, उनके पाकिस्तानी समकक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी और एससीओ के अन्य देशों के विदेश मंत्री जुलाई के पहले सप्ताह में समूह के वार्षिक शिखर सम्मेलन से पहले महत्वपूर्ण सम्मेलन में भाग लेने के लिए बृहस्पतिवार को गोवा पहुंच रहे हैं. एससीओ के विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक बृहस्पतिवार को गोवा के एक आलीशान ‘बीच रिसॉर्ट’ में शुरू होगी, जबकि मुख्य विचार-विमर्श शुक्रवार को होगा.

सूत्रों ने कहा कि जयशंकर एससीओ के लगभग सभी देशों के अपने समकक्षों के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। हालांकि, एससीओ सम्मेलन के इतर जयशंकर और बिलावल के बीच कोई द्विपक्षीय बैठक होगी या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है.

जयशंकर और चीनी विदेश मंत्री के बीच पिछले दो महीनों में यह दूसरी द्विपक्षीय बैठक होगी। चीनी विदेश मंत्री मार्च में जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए भारत आए थे। बैठक के इतर, जयशंकर ने छिन के साथ वार्ता की थी. इस दौरान उन्होंने अपने चीनी समकक्ष से कहा कि पूर्वी लद्दाख में लंबे समय से जारी सीमा विवाद के कारण भारत-चीन संबंधों की स्थिति ‘‘असामान्य’’ है. जून 2020 में गलवान घाटी में भीषण झड़प के बाद भारत और चीन के संबंध काफी तनावपूर्ण हो गए.

सूत्रों ने कहा कि जयशंकर और रूसी विदेश मंत्री लावरोव अपनी बैठक में व्यापार और वाणिज्यिक जुड़ाव पर ध्यान देने के साथ समग्र द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करेंगे. एससीओ की स्थापना 2001 में शंघाई में हुई थी. एससीओ में चीन, भारत, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं. भारत और पाकिस्तान 2017 में एससीओ के स्थायी सदस्य बने थे.

-भाषा इनपुट के साथ

Bharat Express Desk

Recent Posts

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

29 minutes ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

8 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

9 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

9 hours ago