देश

Shraddha Murder Case: ‘…तो आफताब श्रद्धा के 35 टुकड़े नहीं, श्रद्धा ऐसे दरिंदे के 75 टुकड़े कर डालती’- बोलीं साध्वी प्राची

Sadhvi Prachi: हिंदूवादी फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची अयोध्या (Ayodhya) दौरे के लिए निकली हुई है. इस दौरान उन्होंने सीतापुर में रुककर शौर्य दिवस पर हिन्दू संगठनों के आवाहन पर बाबरी विध्वंस को याद किया. साध्वी प्राची ने लव जिहाद पर कड़ा प्रहार किया उन्होने इसे हिन्दू समाज की बेटियों के लिए एक बड़ी और सोची समझी साजिश करार दिया है. वो कहती हैं कि ये हिंदुस्तान के अंदर बहुत बड़ी समस्या है. इस दौरान उन्होने कई मुद्दों पर बात की. दिल्ली में हुए श्रद्धा हत्याकांड पर भी प्राची ने काफी कुछ कहा.

सबसे पहले साध्वी प्राची ने लव जिहाद पर कहा कि हिन्दू बेटियों को इससे सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि इससे हिन्दू समाज की संख्या और मर्यादा दोनों प्रभावित हो रही है. इसके बाद उन्होंने श्रद्धा मर्डर केस का जिक्र करते हुए कहा कि श्रद्धा मर्डर केस में श्रद्धा के साथ जो कुछ हुआ वह उसकी अल्पज्ञता थी.

कुछ संगठन बेटियों को बचाने के लिए कर रहे कार्य

आगे वो कहतीं हैं कि  हमे उससे शिकायत है, उसके परिवार से भी शिकायत है, और अपने आप से भी शिकायत है, क्योंकि कुछ संगठन बेटियों को बचाने के लिए कार्य कर रहे हैं. इस दौरान उन्होने कई संगठनों का जिक्र किया उन्होंने इसमें बताया कि दुर्गा वाहिनी, बजरंग दल और राष्ट्रीय सेविका समिति प्रमुख हैं. श्रद्धा को हम दुर्गावती और पद्मिनी का चरित्र बताते हैं. पद्मिनी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि खिलजी उसे अपने मोहजाल में फंसाना चाहता था. लेकिन उसने करारा जवाब देकर अपनी मर्यादा को भंग नहीं होने दिया.

ये भी पढ़ें- Lalu Prasad Yadav: “आप लोगों ने दुआ की.. अब हम अच्छा फील कर रहे हैं.” किडनी ट्रांसप्लांट के बाद सामने आया लालू यादव का वीडियो

श्रद्धा ऐसे दरिंदे के 75 टुकड़े कर डालती

साध्वी प्राची ने बातचीत में कहा कि यही संस्कार यदि श्रद्धा के घर से चलकर विद्यालय और फिर समाज मे पहुंच जाते तो आफताब श्रद्धा के 35 टुकड़े नहीं करता, बल्कि श्रद्धा ऐसे दरिंदे के लिए रणचंडी बनकर उसके स्वयं 75 टुकड़े कर डालती. उन्होंने कहा कि हमे समाज की बेटियों से ऐसे लोंगो के जाल में फंसने से बचाने और आगाह करने की जरूरत है जिसके लिए कई संगठन कार्य भी कर रहे हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

35 minutes ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

48 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

57 minutes ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

2 hours ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

2 hours ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

2 hours ago