देश

‘पाकिस्तान घर जैसा लगता है…,’ राहुल गांधी के करीबी सैम पित्रोदा ने दिया विवादित बयान, नेपाल-बांग्लादेश के प्रति भी जाहिर किया प्रेम, मचा बवाल

Sam Pitroda: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने शुक्रवार को आईएएनएस से खास बातचीत में पड़ोस नीति को भारत के लिए अहम बताया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और बांग्लादेश में घर जैसा महसूस हुआ है. विदेश नीति पहले पड़ोस पर केंद्रित होनी चाहिए.

सैम पित्रोदा ने दिया बयान

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने आईएएनएस से खास बातचीत में ‘पड़ोस नीति’ की वकालत की. उन्होंने कहा, “हमारी विदेश नीति सबसे पहले पड़ोस पर केंद्रित होनी चाहिए. क्या हम पड़ोसियों के साथ संबंधों को मजबूत कर सकते हैं? मैं पाकिस्तान गया हूं और वहां घर जैसा महसूस किया. बांग्लादेश और नेपाल में भी ऐसा ही लगा. मुझे लगता है कि जैसे मैं विदेश में नहीं हूं.”

चुनाव पर युवाओं को दी नसीहत

‘वोट चोरी’ के आरोप पर सैम पित्रोदा ने कहा, “राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया है कि क्या हो रहा है और हमारे जैसे नेता सालों से बोल रहे हैं कि ईवीएम में कुछ तो गड़बड़ है. अब इसके खिलाफ राहुल गांधी ने आवाज उठाई है और हम सबको उनका साथ देना है.” पित्रोदा ने चुनाव के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “चुनाव हमारे जैसे बुजुर्गों से ज्यादा आने वाली पीढ़ियों को प्रभावित करते हैं. राहुल गांधी के शब्द सच्चे हैं, लेकिन वे अकेले नहीं लड़ सकते. वे बोलते हैं, लेकिन अन्य चुप रहते हैं. अगर हम मानते हैं, तो हमें हाथ मिलाना चाहिए और आवाज बुलंद करनी चाहिए. सभी राजनीतिक दल, कांग्रेस नेता, युवा नेता, सिविल सोसाइटी, वकील और अन्य अपनी आवाज उठाएं.”

राहुल गांधी को बताया भविष्य का नेता

पित्रोदा ने राहुल गांधी को ‘चमकदार और ऊर्जावान’ नेता बताते हुए कहा कि भाजपा और अन्य दल उन्हें गलत तरीके से पेश करते हैं. उनके अनुसार, राहुल गांधी पढ़े-लिखे हैं और भारत व युवाओं के भविष्य में गहरी आस्था रखते हैं. उन्होंने कहा कि अब लोग समझने लगे हैं कि राहुल गांधी भविष्य में सही नेतृत्व दे सकते हैं.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में लड़की बहन योजना के लिए E-KYC अनिवार्य, 2 महीने की है डेडलाइन

सेबी और हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर टिप्पणी

हिंडनबर्ग रिपोर्ट और सेबी की क्लीन चिट पर पित्रोदा ने कहा कि भारत की संस्थाएं और न्यायपालिका दबाव में हैं. सिविल सोसाइटी के अपने स्वार्थ हैं. उनके मुताबिक, अब लोकतंत्र पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है.

भाजपा के आरोपों को किया खारिज

भाजपा के कांग्रेस को जॉर्ज सोरोस से जोड़ने पर पित्रोदा ने कहा, “मैंने कभी जॉर्ज सोरोस से मुलाकात नहीं की. इसमें कोई सबूत नहीं है. सोरोस अपने हितों के लिए काम करते हैं और कांग्रेस पार्टी अपने लिए काम करती है. यह सब झूठ है. सबके बारे में सिर्फ झूठ फैलाने का काम किया जाता है.”

विदेश नीति पर मोदी सरकार को घेरा

पित्रोदा ने भाजपा के उस दावे को भी गलत बताया जिसमें कहा गया कि पीएम मोदी ने विदेश नीति बदल दी है. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ प्रचार है. उनके मुताबिक, पड़ोसी देश अपनी समस्याओं में उलझे हैं और भारत को लेकर ‘विश्व गुरु’ जैसी धारणा पूरी तरह बढ़ा-चढ़ाकर बताई जाती है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

3 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

3 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

4 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

4 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

5 hours ago