सैम पित्रोदा. (फोटो: IANS)
Sam Pitroda Statement on China: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा ने चीन को लेकर बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि भारत को चीन के प्रति अपनी सोच बदलनी होगी. उन्होंने कहा कि चीन को अक्सर जरूरत से ज्यादा खतरा बताकर दिखाया जाता है, जबकि ऐसा नहीं है. भारत द्वारा चीन को अपना दुश्मन मानना बंद कर देना चाहिए.
न्यूज एजेंसी आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में पित्रोदा ने कहा, “हमें चीन को दुश्मन नहीं, बल्कि सम्मान के नजरिए से देखना चाहिए. मुझे समझ नहीं आता कि भारत को चीन से असल में खतरा क्या है. सभी देशों को मिलकर काम करने की जरूरत है. भारत को भी अपने रुख में बदलाव लाना चाहिए.”
उन्होंने कहा कि भारत का रवैया शुरू से टकराव वाला रहा है, जिससे दुश्मनी की भावना बढ़ती है. यह सही समय है कि इस सोच को बदला जाए. हर किसी के साथ शत्रुता का भाव रखना किसी के लिए भी अच्छा नहीं है.
पित्रोदा ने आगे कहा कि अब वक्त आ गया है कि देश मिलकर आगे बढ़ें. हमें सीखने, संवाद बढ़ाने और सहयोग करने की जरूरत है. हमें कमांड और कंट्रोल की मानसिकता से बाहर निकलना होगा. पुरानी सोच को छोड़कर नई दिशा में आगे बढ़ना चाहिए. चीन तेजी से बढ़ रहा है, हमें इसे समझना होगा.
उन्होंने कहा कि दुनिया के सभी देश आगे बढ़ रहे हैं. कुछ तेज रफ्तार से, तो कुछ धीमी गति से. गरीब देशों को तेजी से आगे आना होगा, जबकि अमीर देशों की वृद्धि धीमी होगी. विकसित देशों में बुजुर्ग आबादी बढ़ेगी, जबकि विकासशील देशों में युवा ज्यादा होंगे. इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखना जरूरी है.
पित्रोदा ने अमेरिका पर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि अमेरिका अक्सर दुश्मनों की परिभाषा खुद तय करता है, जिससे देशों के बीच तनाव बढ़ता है. भारत को अपनी स्वतंत्र विदेश नीति अपनानी चाहिए और अपने पड़ोसी देशों के साथ मजबूत और सकारात्मक रिश्ते बनाने चाहिए.
ये भी पढ़ें- 2025 में इजरायल की ईरान पर हमले और सत्ता परिवर्तन की योजना, खुफिया विभाग ने राष्ट्रपति ट्रंप को किया आगाह
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…