देश

‘मोदी से मेरी अच्छी बनती है…’ सैम पित्रोदा ने PM को बताया दयालु इंसान, बोले- मेरे गुजराती मित्र हैं

Sam Pitroda on PM Modi: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एक दयालु, स्नेही और मेहनती इंसान हैं. उनके साथ पित्रोदा के व्यक्तिगत संबंध भी अच्छे हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व का सम्मान करने के बावजूद उनकी विचारधारा और दुनिया को देखने के नजरिये से उन्हें असहमति है. पित्रोदा ने कहा कि किसी व्यक्ति से व्यक्तिगत संबंध अच्छे होने और उसके विचारों से सहमत होने के बीच काफी अंतर होता है.

न्यूज एजेंसी को दिए एक खास इंटरव्यू में सैम पित्रोदा ने देश की राजनीति, लोकतंत्र, इतिहास और भविष्य से जुड़े कई मुद्दों पर अपनी राय रखी. इस दौरान जब उनसे सोनिया गांधी की उस टिप्पणी के बारे में पूछा गया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को कुशल वक्ता बताया था, तो पित्रोदा ने भी पीएम मोदी के व्यक्तित्व की तारीफ की.

‘मोदी मेरे गुजराती मित्र, एक इंसान के तौर पर उनका सम्मान करता हूं’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में पूछे जाने पर सैम पित्रोदा ने कहा कि मोदी उनके गुजराती मित्र हैं और एक व्यक्ति के तौर पर वह उनका सम्मान करते हैं. उन्होंने बताया कि वह प्रधानमंत्री से कई बार मिल चुके हैं. उनकी पत्नी भी उनसे मुलाकात कर चुकी हैं.
पित्रोदा के मुताबिक, व्यक्तिगत स्तर पर प्रधानमंत्री मोदी उनके प्रति हमेशा आत्मीय रहे हैं. उन्होंने मोदी को दयालु, स्नेही और ख्याल रखने वाला इंसान बताया. साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री एक अच्छे वक्ता हैं और काफी मेहनती भी हैं. उन्होंने कहा कि उनके और प्रधानमंत्री मोदी के बीच व्यक्तिगत संबंध अच्छे हैं. एक गुजराती नेता, मित्र और शुभचिंतक के तौर पर उनके मन में मोदी के प्रति कोई व्यक्तिगत विरोध नहीं है. पित्रोदा ने यह भी बताया कि वह कई बार गुजरात में प्रधानमंत्री मोदी के घर जा चुके हैं.

‘उनके साथ बैठकर खाना खा सकता हूं और हंसी-मजाक भी’

सैम पित्रोदा ने व्यक्तिगत रिश्तों और राजनीतिक असहमति के बीच अंतर को समझाते हुए कहा कि किसी व्यक्ति के विचारों से असहमत होने का मतलब यह नहीं है कि उससे व्यक्तिगत दुश्मनी रखी जाए. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी अच्छी बनती है और उनके बीच कोई व्यक्तिगत मतभेद नहीं हैं. पित्रोदा के मुताबिक, वह प्रधानमंत्री की विचारधारा से असहमत हो सकते हैं, लेकिन इसका उनके व्यक्तिगत रिश्तों पर कोई असर नहीं पड़ता. उन्होंने कहा, “मैं मिस्टर मोदी से असहमत हो सकता हूं और फिर भी उनके साथ बैठकर खाना खा सकता हूं और हंसी-मजाक कर सकता हूं.”

पित्रोदा ने स्पष्ट किया कि उनके विरोध का आधार प्रधानमंत्री का व्यक्तित्व नहीं, बल्कि उनके विचार और दुनिया को देखने का नजरिया है. उनके मुताबिक, किसी व्यक्ति का सम्मान करना और उसकी राजनीतिक विचारधारा से सहमत होना दो अलग-अलग बातें हैं.

विचारधारा को लेकर अब भी कायम है असहमति

प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करने के साथ ही सैम पित्रोदा ने अपने वैचारिक मतभेदों को भी खुलकर सामने रखा. उन्होंने कहा कि दुनिया को लेकर प्रधानमंत्री के विचारों और उनकी विचारधारा से उन्हें परेशानी हो सकती है. उन्होंने कहा कि यह असहमति किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं है, बल्कि उसके विचारों को लेकर है. पित्रोदा ने इस बात पर जोर दिया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी व्यक्ति के विचारों का विरोध करते हुए भी उसके साथ व्यक्तिगत संबंध बनाए रखे जा सकते हैं.
उनके इस बयान को राजनीतिक विरोध के बीच व्यक्तिगत संवाद और आपसी सम्मान की अहमियत बताने के तौर पर देखा जा रहा है.

कुमार विश्वास को लेकर बोले- मैं उन्हें नहीं जानता

इंटरव्यू के दौरान सैम पित्रोदा से कवि कुमार विश्वास को लेकर भी सवाल किया गया. उनसे पूछा गया कि कुमार विश्वास अक्सर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हैं, इस पर उनकी क्या राय है? इस सवाल पर पित्रोदा ने कहा कि वह कुमार विश्वास को नहीं जानते. उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “मुझे नहीं पता कि वह कौन हैं. इसलिए इस पर मेरी कोई टिप्पणी नहीं है.”

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

‘सैम भाई’ से लेकर ‘मिहिर भाई’: सोशल मीडिया पर आम यूजर ने मांगी दिवाली बधाई, तो क्या बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा को 'सैम…

14 minutes ago

किसान के खेत में मिला पाकिस्तानी ‘PIA’ लिखा बैलून: किसलिए इधर भेजा गया? पुलिस ने इसे कब्जे में लेकर गहन जांच की शुरू

जम्मू के गोल गुजराल स्थित रंजीतपुर गांव में गुरुवार सुबह एक किसान के खेत में…

19 minutes ago

‘मोदी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं…’ सैम पित्रोदा ने PM की तारीफ में पढ़े कसीदे, विचारधारा पर अब भी असहमति

Sam Pitroda Praises PM Modi: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दयालु,…

42 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा के सभी स्कूलों में कक्षा 5 तक हाइब्रिड मोड अनिवार्य, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

दिल्ली-NCR में GRAP-3 लागू होने के बाद गौतमबुद्धनगर प्रशासन ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा के…

45 minutes ago

चेकिंग के दौरान ऐसा क्या हुआ कि चालक ने खुद की ही टेंपो को लगा दी आग? पुलिस पर तान दी तलवार

पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर ट्रैफिक चेकिंग के दौरान 20 हजार का चालान कटने…

1 hour ago