राजनीति में अक्सर तीखे हमलों और वैचारिक मतभेदों की खबरें सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर एक बेहद दिल छू लेने वाला नजारा देखने को मिला. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सियासी दूरियों को दरकिनार करते हुए इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा को बेहद अपनेपन के साथ दीपावली और नूतन वर्ष की शुभकामनाएं दीं. पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में उन्हें ‘सैम भाई’ कहकर संबोधित किया और उनके साथ-सा थ उनकी पत्नी अंजना बेन के सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की.
प्रधानमंत्री का यह आत्मीय संदेश सोशल मीडिया पर देखते ही देखते चर्चा का विषय बन गया. इसी पोस्ट के नीचे मिहिर झा नाम के एक आम एक्स यूजर ने बड़े ही दिलचस्प अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा, ‘मोदी जी, अगर आप सैम पित्रोदा को हैप्पी दीवाली बोल सकते हैं, तो हमें भी विश कर दीजिए.’
यूजर के इस प्यारे से अनुरोध पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी बिना देर किए बेहद गर्मजोशी से जवाब दिया. उन्होंने रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘आपको भी हैप्पी दीवाली मिहिर भाई. आपके लिए यह त्योहारी सीजन और आने वाला साल बेहद शानदार रहे.’ पीएम मोदी के इस सहज और मिलनसार अंदाज की इंटरनेट पर खूब तारीफ हो रही है.
दरअसल, पीएम मोदी की यह शुभकामना सैम पित्रोदा के उस हालिया बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ अपने व्यक्तिगत संबंधों को बेहद मधुर बताया था. एक इंटरव्यू में पित्रोदा ने कहा था कि राजनीतिक विचारधारा और नजरिए को लेकर उनके पीएम मोदी से मतभेद हो सकते हैं, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर वे एक बेहतरीन इंसान, अच्छे वक्ता और मेहनती नेता हैं.
पित्रोदा ने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया था कि वे अपनी पत्नी के साथ गुजरात में कई बार पीएम मोदी के घर जा चुके हैं और वहां उन्हें हमेशा बेहद प्यार और सम्मान मिला है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा था कि विचारों की लड़ाई अपनी जगह है, लेकिन वे आज भी पीएम मोदी के साथ बैठकर डिनर कर सकते हैं और हंसी-मजाक कर सकते हैं. हालांकि, यह पूरा घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब बीजेपी लगातार कांग्रेस और पित्रोदा पर विदेशी ताकतों से जुड़े होने के आरोप लगा रही है, जिन्हें पित्रोदा सिरे से खारिज कर चुके हैं.
यह भी पढ़ें: किसान के खेत में मिला पाकिस्तानी ‘PIA’ लिखा बैलून: किसलिए इधर भेजा गया? पुलिस ने इसे कब्जे में लेकर गहन जांच की शुरू
-भारत एक्सप्रेस
Sam Pitroda on PM Modi: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ…
जम्मू के गोल गुजराल स्थित रंजीतपुर गांव में गुरुवार सुबह एक किसान के खेत में…
Sam Pitroda Praises PM Modi: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दयालु,…
दिल्ली-NCR में GRAP-3 लागू होने के बाद गौतमबुद्धनगर प्रशासन ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा के…
Booker Prize 2026: M. John Harrison के उपन्यास The End of Everything में ऐसी दुनिया…
पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर ट्रैफिक चेकिंग के दौरान 20 हजार का चालान कटने…