देश

शराब को मिली VIP टिकट! बिहार में 75 लीटर विदेशी दारू के साथ लड़की गिरफ्तार

Report: Ramesh Shankar


Bihar News: समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ एक हैरान करने वाला एक्शन लिया है. स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन के एसी फर्स्ट (AC 1st) कोच से पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. यह पूरी कार्रवाई प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर उस वक्त की गई जब ट्रेन रुकी हुई थी.

एसी कोच की बर्थ नंबर 7 पर मिला माल

रेल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गाड़ी संख्या 12562 (स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस) जब स्टेशन पर पहुंची तो पुलिस ने रूटीन जांच शुरू की. इसी दौरान ट्रेन के एच-1 (H1) कोच की बर्थ नंबर 7 की जब तलाशी ली गई, तो वहां बैठे यात्रियों के पास से कुल 75 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. इतनी महंगी और भारी मात्रा में शराब को एसी कोच के अंदर देखकर पुलिस भी हैरान रह गई.

रिलैक्स मूड में थी आरोपी युवती

इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिनकी पहचान समस्तीपुर के सिंघिया थाने के बारी इलाके की रहने वाली नेहा कुमारी (पिता- संजय कुमार झा) और हरियाणा के करनाल के सदर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तम गार्डन निवासी इशान कुमार (पिता- ललित कुमार) के रूप में हुई है.

इस पूरी कार्रवाई के दौरान सबसे चौकाने वाली बात यह रही कि पकड़ी गई युवती काफी मॉडर्न लुक और ‘मॉडल टाइप’ अंदाज में थी. हैरानी की बात यह थी कि इतनी बड़ी गिरफ्तारी के बाद भी उसके चेहरे पर कोई शिकन या डर नहीं था, बल्कि वह काफी रिलैक्स नजर आ रही थी, जिसे देखकर ऐसा लग रहा था मानो तस्करी का यह धंधा उसके लिए कोई नया नहीं बल्कि पुराना पेशा रहा हो.

ये भी पढ़ें- नेपाल में आया एक और संकट: दार्चुला में बड़ा भूस्खलन, भारत तक तबाही का अलर्ट

रेल पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी

फिलहाल पुलिस ने सारी शराब जब्त कर ली है और दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है. समस्तीपुर रेल थाना पुलिस की ओर से ट्रेनों में इस तरह की अवैध शराब की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अपराधियों के मंसूबों पर पानी फेरा जा सके.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

आखिर क्यों सुप्रीम कोर्ट ने विजयन को तुरंत राहत देने से किया इनकार? जानिए 26 अक्टूबर का बड़ा पेंच

Supreme Court: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन की ओर से दायर याचिका पर जल्द…

9 seconds ago

नवरात्रि की षष्ठी पर पीएम मोदी ने मां कात्यायनी को किया नमन, साझा किया ‘भवानी अष्टकम’ भजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को नमन करते हुए सोशल…

7 minutes ago

पीएम मोदी इस साल के अंत में जाएंगे कनाडा; व्यापार, ऊर्जा और सुरक्षा पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वर्ष के अंत में 11-12 दिसंबर को कनाडा की यात्रा करेंगे.…

20 minutes ago

आखिर क्यों दो वक्त की रोटी के लिए मोहताज हुआ पाकिस्तान? जानिए हंगर इंडेक्स की रिपोर्ट का कड़वा सच

Pakistan News: ग्लोबल हंगर इंडेक्स की रिपोर्ट ने पाकिस्तान में गहराते भुखमरी संकट का उजागर…

23 minutes ago

20 या 21 अक्टूबर, कब मनेगा दशहरा? जानिए विजयादशमी की सही तारीख और रावण दहन का शुभ मुहूर्त

दशहरा 2026 में 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा या 21 अक्टूबर को? दशमी तिथि दो…

40 minutes ago

स्टारलिंक विवाद पर रिलायंस ने मस्क को दिया जवाब, कहा- स्टारलिंक का स्वागत है…हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते

Reliance Reply To Musk: स्टारलिंक के साथ उपजे विवाद पर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इलॉन मस्क…

1 hour ago