देश

VIDEO: DJ पर सास का अश्लील डांस देखकर भड़का दूल्हा, शादी से किया इंकार, बोला-“जब मां ऐसी तो बेटी कैसी होगी”, वीडियो वायरल

मुजम्मिल दानिश

Sambhal: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां पर हंसी-खुशी बारात लेकर पहुंचे लड़के पक्ष ने जब दुल्हन की मां का हाल देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. वरमाला से पहले हुए डीजे डांस पर दूल्हे की सास बिचौलिए के साथ जमकर नाची तो दूल्हे का माथा ठनका और उसने तुरंत शादी के लिए मना कर दिया. इसी के साथ दूल्हा बोला कि जब मां ऐसी है तो बेटी कैसी होगी और फिर वरमाला से पहले ही वह बारात लेकर लौट गया.

मामला संभल जिले के सराय तरीन से सामने आया है. यहां पर एक युवक और उसके घर वाले बैंड-बाजे के साथ बारात लेकर पहुंचे, तो मामला ही कुछ और नजर आया. बताया जा रहा है कि द्वारचार के दौरान ही दुल्हन की मां शराब के नशे में दिखाई दी. दूल्हे का आरोप है कि जब हम बारात लेकर पहुंचे तो दुल्हन की मां शराब के नशे में थी और लड़खड़ा रही थी और सिगरेट पी रही थी. दुल्हे ने कहा कि फिर भी वह और उसका परिवार चुप रहा लेकिन हद तो तब हो गई, जब सास वरमाला से पहले बिचौलिए के साथ अश्लील डांस करने लगी. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह किसी शख्स के साथ नाचते हुए दिख रही है. शख्स को बिचौलिया बताया जा रहा है, जिसने ये शादी तय कराई थी. इसी के बाद जब दुल्हन वरमाला के लिए पहुंची तो मंच से ही उसने सभी मौजूद लोगों को फ्लाइंग किस किया और सभी से हाथ मिलाया. इसके बाद तो दूल्हा खुद को रोक ही नहीं पाया और उसने तुरंत शादी से इंकार कर दिया और बोला कि जब मां ऐसी है तो बेटी कैसी होगी. इसके बाद दूल्हे ने तुरंत अपने घरवालों को वापस लौटने के लिए कहा.

ये भी पढ़ें- UP News: नौकरी और निकाह का लालच देकर अवैध धर्मांतरण का गेम खेलने वाले तीन आरोपियों को UP ATS ने दबोचा

बताया जा रहा है कि लड़के वालों ने ही लड़की वालों को शादी के लिए पैसे दिए थे और लड़की वालों ने खुद को गरीब बताया था. तो वहीं बिचौलिए ने लड़के वालों से लड़की को सभ्य और सुशील बताया था, लेकिन वरमाला से पहले पोल-पट्टी खुलने के बाद दूल्हे राहुल ने कहा कि वह साफ-साफ बच गए. बता दें कि वर पक्ष इस बारात में मात्र 8 लोगों को लेकर पहुंचा था, क्योंकि लड़की वालों ने खर्चा उठा पाने में असमर्थता जताई थी. फिलहाल इस मामले में राहुल ने पुलिस से शिकायत कर इस धोखाधड़ी की जानकारी दे दी है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

UPI से खरीदा टिकट, मेट्रो में किया सफर… पीएम मोदी ने चेन्नई मेट्रो के फेज-2 की पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

PM Modi: पीएम मोदी और सीएम विजय ने चेन्नई मेट्रो फेज-2 की पहली ट्रेन को…

9 minutes ago

सीजेपी आंदोलन का बड़ा असर! क्या शान-ए-भोपाल और राजधानी एक्सप्रेस रद्द होने से रेलवे लौटाएगा 35 लाख?

CJP Protest News: सीजेपी आंदोलन और प्रशासनिक फैसलों के कारण दिल्ली रूट पर ट्रेनें रद्द…

19 minutes ago

नेपास में फिर संकट: बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से UP-बिहार तक खतरा, कई पुल बहे, 10 लोग लापता

Nepal Budhi Gandaki Flood: नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई…

50 minutes ago

Navratri Special Recipes: आलू खाकर हो गए हैं बोर? व्रत में बनाएं ये 5 टेस्टी डिशेज, खाते ही आ जाएगा मजा

Navratri Special Recipes: नवरात्रि के व्रत में रोजाना आलू और साबूदाना खाकर बोर हो गए…

54 minutes ago

Warning For Global Economy: वेस्ट एशिया की आग में झुलसेगी दुनिया? जानिए क्यों UNCTAD ने दी एनर्जी क्राइसिस की बड़ी चेतावनी

West Asia Crisis Impact:  संयुक्त राष्ट्र के निकाय अंकटाड (UNCTAD) ने वेस्ट एशिया में जारी…

1 hour ago

‘शक्ति, संयम और सेवा का..’, गृह मंत्री अमित शाह ने शारदीय नवरात्र पर देश को कहा- ‘जय माता दी’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर…

1 hour ago