देश

अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का चौथा जत्था रवाना, अब तक 20 हजार से ज्यादा तीर्थ यात्री कर चुके हैं दर्शन

दक्षिण कश्मीर के हिमालयी क्षेत्र में स्थित अमरनाथ मंदिर के लिए 4,758 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था सोमवार को यहां आधार शिविर से रवाना हुआ. अधिकारियों ने बताया कि सोमवार तक 20 हजार से अधिक श्रद्धालु 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर के दर्शन कर चुके थे.

चौथा जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए हुआ रवाना

इसके अलावा उन्होंने कहा कि तड़के तीन बजकर 40 मिनट और चार बजकर 10 मिनट पर दो काफिलों में चौथा जत्था रवाना हुआ. उनके साथ आठ सुरक्षा वाहन और एक एंबुलेंस मौजूद है. उन्होंने बताया कि 3,030 तीर्थयात्री यात्रा के लिए 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम मार्ग और 1,728 तीर्थयात्री 14 किलोमीटर लंबे छोटे लेकिन कठिन बालटाल मार्ग की ओर आगे बढ़े. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 30 जून को पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था, तब से कुल 17,565 तीर्थयात्री जम्मू आधार शिविर से घाटी के लिए रवाना हो चुके हैं.

ये भी पढ़ें- Weather Update: दिल्ली-NCR में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत, 8 जुलाई तक बारिश की संभावना, यूपी के इन जिलों में अलर्ट जारी

चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) मुकेश सिंह ने रविवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ रामबन जिले का दौरा किया और बनिहाल में पारगमन शिविर तथा मंदिर के रास्ते में सुरक्षा का जायजा लिया. प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा समीक्षा के दौरान सामुदायिक रसोई तथा पड़ाव स्थलों को सुरक्षित करने के लिए तैनाती के विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा की गई. एडीजीपी ने पुलिस, सेना, सीएपीएफ (केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल), खुफिया एजेंसियों और नागरिक प्रशासन के अधिकारियों को सुचारू यात्रा सुनिश्चित करने के लिए निकट समन्वय में काम करने को कहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

जेपीएनआईसी के मुख्य द्वार पर टीन लगाने पर रार! क्या अखिलेश यादव के इन तीखे सवालों से घिर गई सरकार?

Election Commission Controversy: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव…

24 seconds ago

‘पहले अपनी टिकट पक्की कर लो, फिर चुनौती देना’, सीएम योगी की अयोध्या वाली चुनौती पर अखिलेश का पलटवार

UP Assembly Election 2027: अयोध्या से चुनाव लड़ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनौती पर…

2 minutes ago

PNB Home Loan: दिवाली पर खरीदना है अपना घर? 30 लाख के लोन पर जानें कितनी बनेगी EMI

PNB Home Loan EMI: दिवाली पर घर खरीदने के लिए पंजाब नेशनल बैंक से 30…

19 minutes ago

लंगूर बनकर हनुमान जी के चरणों में पहुंचे हजारों बच्चे! क्या आपने देखा दुनिया के इस इकलौते मेले का अद्भुत नजारा?

Amritsar News: अमृतसर के ऐतिहासिक दुर्ग्याणा तीर्थ स्थित बड़ा हनुमान मंदिर में शारदीय नवरात्र के…

29 minutes ago

UPI से खरीदा टिकट, मेट्रो में किया सफर… पीएम मोदी ने चेन्नई मेट्रो के फेज-2 की पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

PM Modi: पीएम मोदी और सीएम विजय ने चेन्नई मेट्रो फेज-2 की पहली ट्रेन को…

40 minutes ago

सीजेपी आंदोलन का बड़ा असर! क्या शान-ए-भोपाल और राजधानी एक्सप्रेस रद्द होने से रेलवे लौटाएगा 35 लाख?

CJP Protest News: सीजेपी आंदोलन और प्रशासनिक फैसलों के कारण दिल्ली रूट पर ट्रेनें रद्द…

49 minutes ago