देश

Bihar News: जमीन-बालू और शराब माफिया की खैर नहीं, गृह विभाग की जिम्मेदारी संभालते ही सम्राट चौधरी ने दी सीधी चेतावनी

Bihar News: बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार (25 नवंबर) को गृहमंत्री के तौर पर पदभार ग्रहण कर लिया. उन्होंने गृहमंत्री का पद संभालते ही कहा कि नीतीश कुमार के सुशासन को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा.

सम्राट चौधरी ने गृह विभाग की जिम्मेदारी संभालने के तुरंत बाद पुलिस महानिदेशक विनय कुमार के साथ एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में सुशासन की स्थापना की है और नई सरकार उसे और सख्ती के साथ आगे बढ़ाएगी.

उन्होंने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि अभद्र पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. सोशल मीडिया पर किसी को भी दी गई गाली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. बिहार के गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि किसी प्रकार के माफिया को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जमीन, बालू और शराब माफिया को चिह्नित कर उन पर कार्रवाई की जाएगी. अपराधियों के खिलाफ स्पीड ट्रायल की संख्या बढ़ाई जाएगी, जिससे अपराधियों को जल्द सजा मिल सके.

स्कूल-कॉलेज के बाहर रोमियो बनने वालों पर पुलिस की खास नजर रहेगी

गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के स्कूलों और कॉलेजों के पास पुलिस बल की तैनाती पर जोर देते हुए कहा कि सड़क पर स्कूल-कॉलेज के बाहर रोमियो बनने वालों पर पुलिस की खास नजर रहेगी. इसके लिए विशेष फोर्स लगाने का काम किया जाएगा. स्कूल की छुट्टी के दौरान विशेष रूप से अभियान चलाकर वहां पर ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी, जिससे छेड़खानी न हो सके.

साथ ही जेल को पूरी तरह निगरानी में रखा जाएगा. जेल में मोबाइल कैसे जाता है, इसकी निगरानी की जाएगी. जेल में खाना किसी भी कीमत पर डॉक्टर की सहमति के बिना नहीं जाएगा.

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार जेल में पर्याप्त खाना देती है. ऐसे में अगर बाहर से खाना जाता है तो संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी. अपराधियों की संपत्तियों को जब्त करने को लेकर उन्होंने कहा कि संपत्ति जब्ती के लिए 400 से अधिक अपराधियों को चिह्नित किया गया है. सरकार ने न्यायालय में आवेदन दिया है, दो की सहमति मिल गई है. उनकी संपत्ति जब्त की जाएगी.


ये भी पढ़ें: “सेना धर्म नहीं देखती”… धर्मनिरपेक्षता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! मंदिर में जाने से इनकार पर ईसाई अधिकारी बर्खास्त


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

1 minute ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

12 minutes ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

30 minutes ago

प्रेस की आजादी का आर्थिक मॉडल, रामनाथ गोयनका ने बिना विज्ञापन झुकाए कैसे बचाई मीडिया की साख?

रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…

38 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार के नामांकन पर एनडीए का भरोसा, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- जीत हमारी होगी

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…

51 minutes ago