Delhi Murder Case:
Delhi Murder Case: दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार इलाके में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 40 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान एच ब्लॉक निवासी हृदेश के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.
जानकारी के अनुसार वारदात संगम विहार की गली नंबर-16 स्थित शिव मंदिर के पीछे हुई. बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने हृदेश को निशाना बनाते हुए उन पर गोलियां चला दीं. गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है. शुरुआती जांच में पुलिस को पारिवारिक रंजिश का एंगल सामने आता दिखाई दे रहा है. हालांकि अधिकारी सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रहे हैं.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक और कुछ लोगों के बीच पहले से विवाद होने की जानकारी मिली है. इसी वजह से हत्या के पीछे पुरानी दुश्मनी या पारिवारिक रंजिश होने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल पुलिस मृतक के परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाया जा सके.
दिनदहाड़े हुई इस हत्या के बाद इलाके के लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है. स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं, हत्या की इस वारदात ने एक बार फिर राजधानी में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.
भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…