कोमल शर्मा, भारत एक्सप्रेस
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब स्थित मावलंकर हॉल में ‘संत ईश्वर सम्मान 2026’ के 11वें वार्षिकोत्सव का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ. इस राष्ट्रीय समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में मूक एवं निःस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे 18 कर्मठ सेवा साधकों और संस्थाओं को उनके अप्रतिम योगदान के लिए संत ईश्वर सम्मान से विभूषित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उप राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने सेवा और समर्पण की भारतीय परंपरा को रेखांकित करते हुए सभी पुरस्कार विजेताओं का अभिनंदन किया.
समारोह को संबोधित करते हुए उप राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा कि सेवा भारतीय संस्कृति और जीवन दर्शन की मूल आत्मा है. उन्होंने कहा कि जो विभूतियां बिना किसी व्यक्तिगत स्वार्थ के समाज, वंचित वर्ग और राष्ट्र की उन्नति के लिए अपना जीवन समर्पित करती हैं, उन्हें सम्मानित करना वास्तव में समूचे समाज का सम्मान है. संत ईश्वर सम्मान का मुख्य ध्येय अनुसंधान, कला, संस्कृति, शिक्षा तथा महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में जमीनी स्तर पर उत्कृष्ट व निःस्वार्थ कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को मुख्यधारा में पहचान दिलाना है.
174 यात्रियों की जान बचाने वाले पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को सम्मान
इस वर्ष का ‘संत ईश्वर विशेष सम्मान’ अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक बने कैप्टन स्मित मच्छार को प्रदान किया गया. कैप्टन मच्छार ने गंभीर आपातकालीन स्थिति में अपनी जान की परवाह किए बिना असाधारण सूझबूझ का परिचय दिया और विमान में सवार सभी 174 यात्रियों की जान सुरक्षित बचाई. समारोह में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री बी. एल. वर्मा और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री सुनील देवधर सहित कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं, जिन्होंने पुरस्कार विजेताओं के सेवा कार्यों की सराहना की.
संत ईश्वर सम्मान फाउंडेशन के डायरेक्टर कपिल खन्ना ने बताया कि फाउंडेशन विगत 11 वर्षों से देश के सुदूर और दुर्गम अंचलों में छिपी सेवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर रहा है. अब तक देश के कोने-कोने से निःस्वार्थ सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण में जुटे कुल 168 सेवा साधकों एवं संस्थाओं को इस प्रतिष्ठित मंच से सम्मानित किया जा चुका है. यह आयोजन केवल किसी एक उपलब्धि का उत्सव नहीं, बल्कि समाज में राष्ट्र सेवा और मानवीय करुणा की लौ को निरंतर प्रज्वलित रखने का एक सतत और सार्थक अभियान है.
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…