देश

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही खींचतान और अंदरूनी कलह के बीच पार्टी आलाकमान ने एक बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया है. पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से लगातार तीन बार के विधायक परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

उन्हें अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की जगह यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है. जाट सिख समुदाय से ताल्लुक रखने वाले परगट सिंह को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का पूरा समर्थन मिला है.

हॉकी के कैप्टन से कैबिनेट मंत्री तक का सफर

5 मार्च 1965 को जालंधर के मीठापुर में जन्मे परगट सिंह भारतीय हॉकी के महान खिलाड़ियों में शुमार रहे हैं. वे भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रह चुके हैं और उन्होंने 1992 बार्सिलोना तथा 1996 अटलांटा ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व किया.

खेल के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें 1989 में अर्जुन पुरस्कार और 1998 में प्रतिष्ठित पद्म श्री से नवाजा गया. खेल से संन्यास के बाद उन्होंने पंजाब पुलिस और खेल निदेशक के रूप में भी प्रशासनिक सेवाएं दीं.

अकाली दल से शुरुआत

परगट सिंह का सियासी सफर साल 2012 में शिरोमणि अकाली दल के टिकट पर जालंधर कैंट से चुनाव जीतकर शुरू हुआ था. 2016 में अकाली दल छोड़कर उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू के साथ ‘आवाज-ए-पंजाब’ मंच बनाया और बाद में कांग्रेस का हाथ थाम लिया.

2017 और 2022 में भी उन्होंने जालंधर कैंट से अपनी जीत का परचम लहराया. खासकर 2022 की आप (AAP) लहर में भी अपनी सीट बचाए रखना उनकी बड़ी राजनीतिक उपलब्धि माना गया. वे चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार में शिक्षा और खेल मंत्री भी रह चुके हैं.

चन्नी गुट की बगावत और नई चुनौतियां

परगट सिंह को पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा का बेहद करीबी माना जाता है. राजा वडिंग का कार्यकाल बढ़ाए जाने पर उन्होंने चन्नी गुट के साथ मिलकर खुलकर आलाकमान के फैसले का विरोध किया था. अब गुटबाजी में बंटी पंजाब कांग्रेस को एकजुट करना और नेताओं की महत्वाकांक्षाओं को संभालना नए प्रदेश अध्यक्ष के सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी.

यह भी पढ़ें: गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

NCRB Prison Data 2024: देश की जेलों में 75% से ज्यादा कैदी बिना सजा के काट रहे वक्त, आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता

Pending Cases in India: देश की अदालतों में करोड़ों लंबित मुकदमों को निपटाने के लिए…

19 minutes ago

Arvind Kejriwal Security Alert: 7 करोड़ दो वरना जान से मार देंगे… व्हाट्सऐप पर मिली धमकी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप

Arvind Kejriwal Threat: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी को…

31 minutes ago

यूपी में BJP का ‘मेगा ऑपरेशन’! छठ के बाद खुद मैदान में उतरेंगे अमित शाह, 403 सीटों पर प्रभारी नियुक्त

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा ने संगठन को मजबूत करने के लिए…

31 minutes ago

बीजेपी मुख्यालय में सजा दीवाली मिलन समारोह, जानें क्यों पीएम मोदी ने कहा- त्योहारों में भी ‘डेडलाइन’?

नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी ने…

54 minutes ago

कीर्ति झा आजाद के बयान पर सियासी घमासान! मैथिली रामायण में क्या है सीता त्याग का प्रसंग?

टीएमसी सांसद कीर्ति झा आजाद के बयान पर सियासी बवाल मच गया है. जानिए कवि…

1 hour ago