देश

संत रविदास जी के आशीर्वाद से हम विकसित भारत के लक्ष्य को पाकर रहेंगे- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के जालंधर में संत रविदास जी की 649वीं जयंती समारोह में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज माघ पूर्णिमा की पवित्र तिथि है. श्री गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती का पावन अवसर है. इस पुण्य पर्व पर आज मुझे आप सभी के बीच आने का सौभाग्य मिला है. मैं इस पवित्र मंच से श्री गुरु रविदास जी को प्रणाम करता हूं और आप सभी को और सभी देशवासियों को संत रविदास जयंती और माघ पूर्णिमा की शुभकामनाएं देता हूं.

उन्होंने कहा कि आप सभी जानते हैं कि मेरा रिश्ता श्री गुरु रविदास जी की जन्मभूमि काशी से है. काशी के लोगों ने मुझे आशीर्वाद दिए, और सांसद के रूप में काशी की सेवा करने का भी मुझे सौभाग्य मिला. मैं जब भी सीर गोवर्धनपुर जाता हूं, बड़ी संख्या में मुझे पंजाब के भाई-बहनों से मिलने का भी सौभाग्य मिलता है. मैं इस बार संत रविदास जी की प्रेरणा भूमि, पंजाब की वीर भूमि पर आया हूं. मैं मानता हूं कि ये श्री गुरु रविदास जी की इच्छा है और मेरा बहुत सौभाग्य है. मैं इस आयोजन में निमंत्रित करने के लिए डेरा सचखंड बल्ला का आभार व्यक्त करता हूं.

डेरा सचखंड बल्लां के कार्यों को पीएम मोदी ने सराहा

उन्होंने कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में डेरा सचखंड बल्लां के कार्य बहुत सराहनीय रहे हैं. शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े अनेक कार्य पूज्य संत श्री निरंजन दास जी महाराज के मार्गदर्शन में अविरत हो रहे हैं. उनके नेतृत्व में दुनिया के कई देशों में श्री गुरु रविदास जी के विचारों का प्रसार भी हुआ है. इस योगदान को सम्मान देने के लिए अभी हाल ही में हमारी भाजपा की केंद्र सरकार ने पूज्य संत श्री निरंजन दास जी महाराज को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया है. इस अवसर पर मैं उन्हें आदरपूर्वक नमन करता हूं.

प्रधानमंत्री ने कहा कि संत रविदास जी ने हमें सेवा का जो मार्ग दिखाया है उस प्रेरणा को इससे और ऊर्जा मिली है. मैं इस स्नेह के लिए आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं. अबसे थोड़ी देर पहले संत रविदास जी के नाम पर आदमपुर एयरपोर्ट का नया नामकरण हुआ है. आदमपुर एयरपोर्ट को अब श्री गुरु रविदास महाराज जी एयरपोर्ट के नाम से जाना जाएगा. इसके अलावा, हलवारा एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन हुआ है.

उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि संत रविदास जी के आशीर्वाद से हम विकसित भारत के लक्ष्य को जरूर पाकर रहेंगे. आज सुबह ही संसद में देश का बजट प्रस्तुत किया गया है. ये बजट गरीब, अन्नदाता, युवाशक्ति और नारीशक्ति को और सशक्त करने वाला बजट है. ये बजट गांव को मजबूत करने का बजट है. ये किसान की आय बढ़ाने वाला बजट है. ये आत्मनिर्भर भारत को और मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने वाला बजट है.

गरीब और बुजुर्गों को मुफ्त इलाज

उन्होंने कहा कि पिछले 11 सालों में बहुत सारी दवाएं सस्ती की गई हैं. गरीबों और बुजुर्गों को मुफ्त इलाज की सुविधाएं दी गई हैं. इस बजट में इसी संवेदनशीलता के साथ और महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं. कैंसर के इलाज को और सस्ता करने के लिए अनेक कैंसर दवाओं को और सस्ता किया गया है.

उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा भरने वाला एक और ऐतिहासिक काम हुआ है. भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच ट्रेड डील पर सहमति बनी है. आज पूरी दुनिया में हर तरफ इसकी बड़ी चर्चा है. इस ट्रेड डील के बाद यूरोप के 27 देशों के साथ हमारा व्यापार खूब फलेगा-फूलेगा.

उन्होंने कहा कि पंजाब को स्किल्ड युवाओं के लिए जाना जाता है. ट्रेड डील से हमारे पंजाब के भाईयों-बहनों को बहुत फायदा होने वाला है. यहां जालंधर, लुधियाना और अमृतसर में कपड़ा उद्योग से लाखों लोग जुड़े हैं. अब पंजाब के टेक्सटाइल सेक्टर को नए और बड़े बाजार मिलेंगे.

ये भी पढ़ें: PM Modi in Punjab: रविदास जयंती पर डेरा सचखंड बल्लां जाएंगे पीएम मोदी, आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलने का करेंगे ऐलान

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

Jagannath Temple Ratna Bhandar Inventory: 48 साल बाद खुला रत्न भंडार, गिनती के बीच सामने आई ये अहम बात; अभी बाकी है बड़ा काम

Jagannath Temple News:पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 103 घंटे पार कर चुकी…

46 minutes ago

भगवा कुर्ता, सिर पर पगड़ी और रात के अंधेरे में नंगे पांव…अनंत अंबानी की ब्रज यात्रा, लगाई गोवर्धन परिक्रमा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मथुरा के गोवर्धन में रात के समय…

58 minutes ago

हमले की फिराक में था ‘उमर’, पर स्पेशल सेल ने पलट दी बाजी! दिल्ली-NCR की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

Suspected Jaish-e-Mohammed Operative: खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली में जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध सदस्य को पकड़कर…

1 hour ago

RBI Repo Rate Hike: फिर बढ़ सकती है आपकी EMI! रेपो रेट में 0.50% बढ़ोतरी का अनुमान, जानें पूरा गणित

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 2 से 4 दिसंबर को होने वाली मौद्रिक नीति समिति…

1 hour ago

Explainer: परिसीमन क्या है और कौन तय करता है लोकसभा सीटों की संख्या? आसान भाषा में समझिए पूरा गणित

Delimitation Bill Kya Hai: परिसीमन के जरिए लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की सीमाएं नए सिरे…

2 hours ago

भारत बनेगा दुनिया की नई टेक्सटाइल कैपिटल, 2,360 करोड़ का मिलेगा ऑर्डर, सीटीआई ने प्रधानमंत्री मोदी को कहा ‘धन्यवाद’

भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. बांग्लादेश से शिफ्ट हुआ टेक्सटाइल…

2 hours ago