Delhi Gold Robbery: देश की राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका अंदाज़ा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि अब बदमाश पुलिस दफ्तरों के ठीक बाहर भी वारदात करने से नहीं हिचकिचा रहे.
ताजा मामला उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके का है, जहां DCP ऑफिस के बिल्कुल पास बेखौफ बदमाशों ने एक सराफा व्यापारी को अपना निशाना बनाया और गन पॉइंट पर करीब एक किलोग्राम सोना लूटकर चंपत हो गए. बाजार भाव के हिसाब से इस सोने की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित व्यापारी प्रथम बंसल चांदनी चौक के रहने वाले हैं और सोने-चांदी का कारोबार करते हैं. वह रोज की तरह अपना काम निपटाकर शाहदरा स्थित अपने घर की तरफ लौट रहे थे. जैसे ही वह सीलमपुर इलाके में डीसीपी ऑफिस के पास पहुंचे, पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उन्हें घेर लिया. बदमाशों ने पिस्तौल तान दी और जान से मारने की धमकी देकर उनके पास मौजूद करीब एक किलो सोना छीन लिया.
जिस तरीके से इस लूट को अंजाम दिया गया, उससे पुलिस को शक है कि यह कोई अचानक हुई वारदात नहीं थी. बदमाशों को शायद पहले से पता था कि व्यापारी किस रास्ते से और किस वक्त सोना लेकर गुजरते हैं. ऐसा लगता है कि उनकी ‘मूवमेंट’ पर काफी समय से नज़र रखी जा रही थी और पूरी रेकी करने के बाद ही इस डकैती का प्लान तैयार किया गया. सरेराह हुई इस वारदात के बाद इलाके के लोगों और व्यापारियों में भारी दहशत का माहौल है.
ये भी पढ़ें- दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया 1.03 लाख करोड़ का ‘ग्रीन बजट’, जानिए किस सेक्टर को क्या-क्या मिला?
लूट की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. सीलमपुर थाना पुलिस और आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे. पुलिस ने इलाके में तुरंत अलर्ट जारी कर दिया और नाकेबंदी शुरू कर दी. लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, पुलिस ने उस गाड़ी का पता लगा लिया है जिसे बदमाश इस्तेमाल कर रहे थे. नंद नगरी बॉर्डर के पास से एक संदिग्ध ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
फिलहाल, पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों के भागने के रूट का सही-सही पता लगाया जा सके. पुलिस का दावा है कि आरोपियों की पहचान लगभग हो चुकी है और जल्द ही इस पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा. लेकिन इस घटना ने एक बार फिर दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की मुस्तैदी पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को पंजाब के जालंधर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)…
उत्तर प्रदेश की गन्ना खेती अब केवल पैदावार तक सीमित नहीं है. जयंत चौधरी के…
Kathua CISF Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ के बसोहली स्थित सेवा-2 हाइडल प्रोजेक्ट के CISF कैंप…
एशियाई खेलों को देखते हुए एक अजीब सी निराशा घेर लेती है. जिन स्पर्धाओं में…
जानिए कैसे मायावती ने दलित नुमाइंदगी को राजनीतिक ताकत में बदला और उत्तर प्रदेश में…
CWC Meeting: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हल्के-फुल्के पल देखने को मिले. खड़गे ने…