Shahdol Viral Video Case
Shahdol Crime News: शहडोल जिले के बुढ़ार थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ लोग ट्रक चालकों के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं. आरोप है कि डीजल चोरी का आरोप लगाकर ट्रक चालकों को ट्रांसपोर्ट कंपनी के कार्यालय में बंद कर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई. पीड़ितों ने इस मामले की शिकायत बुढ़ार थाने में दर्ज कराई है.
जानकारी के अनुसार पूरा मामला बुढ़ार थाना क्षेत्र स्थित हिन्द ट्रांसपोर्ट कार्यालय का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में कुछ लोग ट्रक चालकों को घेरकर उनके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं. पीड़ित चालक इरशाद मोहम्मद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें और उनके चार साथी चालकों को ट्रांसपोर्ट कार्यालय बुलाया गया था. शिकायत के अनुसार इरशाद के साथ मुस्तकीम मोहम्मद, सुनील रैदास, रजनीश कोल्ही और शाहिद उर्फ पंडा भी मौजूद थे. आरोप है कि कार्यालय पहुंचने के बाद अब्दुल शफीक खान, अब्दुल रफीक खान उर्फ बल्लू, अंजी, जयंत जासवानी, अमित गुप्ता, निखिल सेन सहित अन्य लोगों ने सभी को एक कमरे में बंद कर दिया.
पीड़ितों का आरोप है कि कमरे में बंद करने के बाद उन पर ट्रकों से डीजल चोरी करने का आरोप लगाया गया और उनके साथ मारपीट की गई. आरोप है कि दबाव बनाकर उनसे जबरन कबूलनामा लिखवाया गया. इसके बाद उसका वीडियो भी बनाया गया. पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया कि उनसे सादे कागज पर हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान लिए गए. शिकायत में पीड़ितों ने धमकी देने का भी आरोप लगाया है. उनका कहना है कि मामले की शिकायत करने पर उन्हें जान से मारने और घर से उठा लेने की धमकी दी गई.
यह भी पढ़ें: सिंगरौली में टला बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस दलदल में पलटी, ग्रामीणों ने बचाई मासूमों की जान
मामले की शिकायत मिलने के बाद बुढ़ार थाना पुलिस ने वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है. थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है. जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल वायरल वीडियो और ट्रक चालकों की शिकायत के बाद यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति और आरोपों की पुष्टि हो सकेगी.
भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…