देश

भतीजे अजित पवार की तेरहवीं के बीच शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, पुणे के अस्पताल में भर्ती

महाराष्ट्र की राजनीति में एक अहम खबर सामने आई है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख और पूर्व रक्षा मंत्री शरद पवार की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें पुणे के रूबी हॉल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि उन्हें गले में संक्रमण और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत है. डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है.

दरअसल, 28 जनवरी को हुए दर्दनाक विमान हादसे में भतीजे अजित पवार की मौत के बाद शरद पवार लगातार बारामती में ही रह रहे थे. सोमवार 9 फरवरी को अजित पवार की तेरहवीं का कार्यक्रम था, जिसमें शामिल होने के लिए शरद पवार पहले से ही बारामती में मौजूद थे. इसी दौरान सुबह से ही उनकी तबीयत खराब रहने लगी. हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उन्हें पुणे ले जाकर भर्ती कराने की सलाह दी.

कई दिनों से तबीयत है खराब

83 वर्षीय शरद पवार की तबीयत पिछले कुछ दिनों से पूरी तरह ठीक नहीं बताई जा रही थी. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार सुबह बारामती स्थित गोविंदबाग में उनकी स्वास्थ्य जांच की गई. जांच के बाद डॉक्टरों ने तत्काल अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी. इसके बाद दोपहर में शरद पवार पुणे के लिए रवाना हुए. उनकी गाड़ी के साथ एहतियातन कार्डियक सुविधाओं से लैस एंबुलेंस भी मौजूद थी.

बजट सत्र में नहीं पहुंचे दिल्ली

अजित पवार की मौत के बाद शरद पवार ने संसद के बजट सत्र में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया था. इस हादसे के बाद तमाम बड़ी हस्तियां बारामती पहुंची थीं. पवार ने सभी से मुलाकात की थी. वह बारामती में रहकर ही सभी कार्यक्रमों में शामिल हो रहे थे. शरद पवार ने अजित पवार के स्मारक से जुड़े फैसलों को लेकर विद्या प्रतिष्ठान में एक अहम बैठक भी की थी.


ये भी पढ़ें: ‘ये मेरा बच्चा नहीं है…’ अनुष्का यादव विवाद पर तेजप्रताप का बड़ा बयान, गिनाए में 5 जयचंदों के नाम


28 जनवरी को हुआ था दर्दनाक हादसा

गौरतलब है कि 28 जनवरी को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार की एक विमान हादसे में मौत हो गई थी. वह चुनाव प्रचार के सिलसिले में मुंबई से बारामती जा रहे थे, तभी बारामती एयरपोर्ट के पास उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में अजित पवार समेत कुल पांच लोगों की जान चली गई थी. हादसे के कारणों की जांच अभी जारी है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

35 minutes ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

42 minutes ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

48 minutes ago

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

1 hour ago

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

1 hour ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

1 hour ago