देश

दिग्विजय सिंह के समर्थन में उतरे शशि थरूर, RSS की संगठन शक्ति और अनुशासन को सराहा

Shashi Tharoor: कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर ने दिग्विजय सिंह के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने आरएसएस से बहुत कुछ सीखने की जरूरत की बात की थी. थरूर ने कहा कि पार्टी में अनुशासन होना चाहिये. हमको खुद से भी बहुत कुछ सीखने की जरूरत है.

बता दें कि, शनिवार को दिग्विजय सिंह ने आरएसएस को लेकर कहा कि हमें आरएसएस से सीख लेने की जरूरत है. हालांकि वो बाद में अपने बयान से पलट गए.

हमारा 140 सालों का इतिहास…

शशि थरूर ने आगे कहा कि आरएसएस और भाजपा की संगठन शक्ति काफी मजबूत है. हमारा 140 सालों का इतिहास है. हम बहुत कुछ सीख सकते हैं. पार्टी में अनुशासन का होना बहुत जरूरी है.

दिग्विजय के बयान को थरूर का समर्थन

पत्रकारों के द्वारा जब दिग्विजय सिंह से संबंधित सवाल किया गया तो थरूर ने परोक्ष रूप से उनका समर्थन करते हुए कहा कि इस बारे में दिग्विजय सिंह ही बोल सकते हैं. हम दोनों मित्र हैं और बातचीत करना स्वाभाविक है. उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि हमें संगठन को मजबूत करना होगा.

ये भी पढ़ें- ’86 में से 56 SDM… अखिलेश राज में किसको मिला सम्मान सब जानते हैं’, बलिया में जमकर बरसे ओपी राजभर

दिग्विजय सिंह ने क्या कहा था?

शनिवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक से पहले दिग्गज कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने पीएम मोदी से जुड़ी पुरानी तस्वीर शेयर की. जिसमें लालकृष्ण आडवाणी, प्रमोद महाजन और आनंदी बेन पटेल कुर्सी और सोफे पर बैठे हैं, जबकि नरेंद्र मोदी एक कार्यकर्ता की तरह जमीन पर बैठे दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने कांग्रेस के तमाम आला नेताओं को टैग करते हुए लिखा-

Quora site पर मुझे यह चित्र मिला. बहुत ही प्रभावशाली है. किस प्रकार RSS का ज़मीनी स्वयं सेवक व जनसंघ, BJP का कार्यकर्ता नेताओं की चरणों में फर्श पर बैठकर प्रदेश का मुख्यमंत्री व देश का प्रधानमंत्री बना. यह संघटन की शक्ति है. जय सिया राम.

उधर कांग्रेस नेता मणिरत्नम टैगोर दिग्विजय के द्वारा दिये गए बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते-देते आपा खो बैठे और आरएसएस की तुलना अलकायदा से कर दी. उन्होंने कहा कि आरएसएस और अलकायदा दोनों का काम नफरत फैलाने का है. हम गांधी की पार्टी वाले हैं. हमें उनसे कुछ भी सीखने की जरूरत नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

5 minutes ago

14 करोड़ जरूरतमंदों को मिला पोषण का संबल, योगी सरकार की योजना ने बदल दी तस्वीर

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…

14 minutes ago

‘2017 से पहले कैद थे बेटियों के सपने…’ शारदीय नवरात्रि पर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…

26 minutes ago

‘दूध, दही से लेकर पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं तक…’ जानिए क्या है योगी सरकार की पंचगव्य योजना?

CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…

28 minutes ago

दीपावली से पहले स्वच्छता मित्रों को सीएम योगी का तोहफा, मानदेय में भारी बढ़ोतरी से खिले कर्मचारियों के चेहरे

वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…

58 minutes ago