Shekhawati Gyan Sabha
रिपोर्ट- राहुल टांक, सीकर राजस्थान
Shekhawati Gyan Sabha: पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को विश्वविद्यालय के विधि भवन स्थित सेमिनार हॉल में ‘शेखावाटी ज्ञान सभा’ का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का विषय ‘शिक्षा, संस्कार और विकसित भारत’ रहा.
समारोह की अध्यक्षता राजस्थान के महामहिम राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने की. मुख्य अतिथि राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी रहे. कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जयपुर प्रांत प्रचारक बाबूलाल, राष्ट्रीय मंत्री जयदीप रॉय तथा कुलगुरु प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार राय सहित शिक्षाविद्, प्रबुद्धजन, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे.
राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कहा कि विकसित भारत का निर्माण केवल आर्थिक प्रगति से नहीं, बल्कि शिक्षा और संस्कारों के समन्वय से होगा. उन्होंने कहा कि भारतीय शिक्षा व्यवस्था का मूल उद्देश्य चरित्रवान, राष्ट्रनिष्ठ और जिम्मेदार नागरिक तैयार करना है. नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और नैतिक मूल्यों से जोड़ना समय की आवश्यकता है. विश्वविद्यालयों को ज्ञान के साथ-साथ संस्कारों के केंद्र के रूप में अपनी भूमिका निभानी चाहिए.
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि नई शिक्षा नीति भारतीय ज्ञान परंपरा को पुनर्स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि व्यक्ति का सर्वांगीण विकास करना है. उन्होंने युवाओं से भारतीय संस्कृति और मूल्यों को अपनाकर विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया.
ये भी पढ़ें- जानिए कैसे जंतर-मंतर बना देश में आंदोलनों का मुख्य ‘अड्डा’ और क्यों हर बड़ा प्रदर्शन यहीं होता है
कार्यक्रम में वक्ताओं ने भारतीय ज्ञान परंपरा, शिक्षा में संस्कारों की भूमिका तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी पर विचार रखे. अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया.
-भारत एक्सप्रेस
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…
Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…