Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Viksit Bharat

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार को रांची के ओटीसी मैदान में भाजपा रांची महानगर, रांची पूर्वी और रांची पश्चिमी जिला के संयुक्त तत्वावधान में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया.

गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे विकसित भारत संकल्प सभा सेवा ज्योति यात्रा होगी. गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे.

सिकंदराबाद में ‘विकसित भारत 2047’ संगोष्ठी में आचार्य लोकेश ने आर्थिक प्रगति के साथ नैतिक, आध्यात्मिक और मानवीय मूल्यों पर जोर दिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 सितंबर को 20वें रोजगार मेले में दोपहर 12.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा विभिन्न सरकारी संगठनों में 51 हजार से अधिक नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे. इस अवसर पर वे नव चयनित उम्मीदवारों को संबोधित भी करेंगे. यह रोजगार मेला पूरे देश में 45 स्थानों पर आयोजित होगा.

कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने शनिवार को कहा कि पार्टी राज्य में प्रधानमंत्री मोदी की सार्वजनिक सेवा के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक महीने का 'सेवा संकल्प अभियान' शुरू करेगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के अवसर पर अपने आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर स्कूली बच्चों के साथ त्योहार मनाया है.

पीएम नरेंद्र मोदी 2 अगस्त से 'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' शुरू करेंगे. इसके तहत 1 करोड़ युवा शपथ लेंगे और अगले 100 हफ्तों तक हर रविवार देशव्यापी जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी.

हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की. इस मुलाकात के दौरान डॉ अर्चना गुप्ता ने 'पुराल' से निर्मित कमल का पुष्प भेंट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत एवं अभिनंदन किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7, लोक कल्याण मार्ग पर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में ग्रामीण विकास, कृषि, सामाजिक कल्याण और अन्य प्रमुख क्षेत्रों की प्रगति की समीक्षा की.

Shekhawati Gyan Sabha: पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को विश्वविद्यालय के विधि भवन स्थित सेमिनार हॉल में 'शेखावाटी ज्ञान सभा' का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का विषय 'शिक्षा, संस्कार और विकसित भारत' रहा.