देश

झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन की हालत नाजुक, राष्ट्रपत‍ि द्रौपदी मुर्मू ने अस्पताल जाकर ली जानकारी

दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में इलाजरत झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड आंदोलन के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। राज्य भर में लोग उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.

झारखंड मुक्ति मोर्चा, भाजपा, कांग्रेस सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने भी उनकी स्थिति में गिरावट पर चिंता जताते हुए उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की है. हाल में ब्रेन स्ट्रोक के कारण उनके शरीर का बायां हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया है. वह किडनी की बीमारी से पहले से जूझ रहे हैं और पिछले एक साल से डायलिसिस पर हैं. इसके अलावा वह डायबिटीज से भी पीड़ित हैं। कुछ साल पहले उनकी ओपेन हार्ट सर्जरी भी हुई थी.

विशेषज्ञों की टीम कर रही लगातार देखरेख

पारिवारिक सूत्रों की ओर से बताया गया है कि अस्पताल में न्यूरोलॉजी,  नेफ्रोलॉजी के विशेषज्ञों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है. अस्पताल में दाखिल कराए जाने के बाद से उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है. गुरुवार को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अस्पताल पहुंचकर शिबू सोरेन से मुलाकात की थी और उनके स्वास्थ्य के बारे में उनके पुत्र झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जानकारी ली थी.

इसके पहले झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भी अस्पताल में शिबू सोरेन से मुलाकात कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन एवं बसंत सोरेन सहित परिवार के कई लोग दिल्ली में हैं. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी सहित झारखंड कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शुक्रवार को शिबू सोरेन से मिलने दिल्ली पहुंचे हैं.

राज्यभर में दुआओं का सिलसिला जारी

झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोरेन की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है, “झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के अस्वस्थ होने की सूचना से मन अत्यंत चिंतित है. ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूं.”

भाजपा के राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा, “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के अस्वस्थ होने की खबर अत्यंत दुःखद है. बाबा बैद्यनाथ से उनकी शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.”

आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो, जमशेदपुर के भाजपा सांसद विद्युत वरण महतो सहित कई नेताओं ने शिबू सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.


ये भी पढ़ें: Shri Jagannath Rsath Yatra: महाप्रभु श्रीजगन्नाथ से मेरी प्रार्थना कि पूरे विश्व में शांति, मैत्री और स्नेह का वातावरण रहे : राष्ट्रपति मुर्मू


भारत एक्सप्रेस 

आईएएनएस

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

7 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

7 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

9 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

9 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

9 hours ago