मानहानि नोटिस और सांसद राहुल शेवाले
Saamana: शिवसेना के शिंदे गुट के सांसद राहुल शेवाले ने सामना अखबार के कार्यकारी संपादक और रिपोर्टरों के खिलाफ मानहानि का नोटिस भेजा है. राहुल शेवाले का आरोप है कि सामना अखबार में उनके खिलाफ बीते दिनों कुछ खबरें छपी थी, जो बेबुनियाद हैं. शेवाले का कहना है कि सामना की खबरों से उन्हें सामाजिक क्षति हुई है. जिससे नाराज होकर उन्होंने मानहानि का नोटिस सामना अखबार को भेजा है.
नोटिस के मुताबिक, बीते दिनों सामना अखबार (Saamana) में शीर्षक ‘राहुल शेवाले का कराची में होटल रियल एस्टेट का है कारोबार!’ के साथ खबर प्रकाशित हुई है. राहुल शेवाले ने अखबार की कटिंग को भी नोटिस के साथ भेजा है.
बता दें कि बीते दिनों दुबई में काम करने वाली एक फैशन डिजायनर ने सांसद राहुल शेवाले पर दो सालों तक शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप लगाया था. महिला का ये भी कहना था कि मुंबई पुलिस सांसद के प्रभाव की वजह से एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है.
महिला के आरोपों पर सांसद राहुल शेवाले ने बयान दिया था कि महिला के आरोप बेबुनियाद हैं. वो प्रोफेशनल कंप्लेनर है. उसके पाकिस्तान और दाऊद इब्राहिम से संबंध हैं. राहुल शेवाले ने कहा कि विपक्ष उस महिला को जानबूझकर शह दे रहा है. एनआईए उस महिला के बारे में जांच करे, सच सामने आ जाएगा. उसके पूरे परिवार पर पहले भी संगीन केस दर्ज हैं.
इसके बाद राहुल के बयान का जवाब देते हुए आरोप लगाने वाली महिला ने सोशल मीडिया में एक वीडियो जारी किया है. जिसमें वो कह रही है कि ‘मैं भारत माता की कन्या हूं. मुझे और मेरे देश को बदनाम करने की कोशिशें शुरू हैं.’ महिला ने कहा कि सांसद ने उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया है. वो दिल्ली की है और दुबई में फैशल डिजाइर की हैसियत से काम करती है. वहां उसके अमेरिकन, पाकिस्तानी, बांग्लादेशी दोस्त हैं, लेकिन जो पाकिस्तान और करांची कनेक्शन के आरोप सांसद लगा रहे हैं वो बिलकुल झूठे हैं.
ये भी पढ़ें: UP Nikay Chunav: OBC रिजर्वेशन के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद HC के आदेश पर स्टे लगाया
सांसद राहुल शेवाले के नोटिस के मुताबिक, सामना अखबार (Saamana) ने उन पर आरोप लगाने वाली महिला के बयानों को आधार बनाते हुए बेबुनियाद और तथ्यहीन खबर अखबार में प्रकाशित किए है. इन खबरों से सांसद की सामाजिक छवि को नुक्सान पहुंचा है, जिससे वो आहत हैं.
-भारत एक्सप्रेस
बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 3 साल और 5 साल के लॉ कोर्स में दाखिले…
Delhi Children Lung Health: दिल्ली में वायु प्रदूषण का बच्चों की सेहत पर गंभीर असर…
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के गंभीर हालात पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है. वहीं, दिल्ली…
दिल्ली हाईकोर्ट ने अमिताभ बच्चन के व्यक्तित्व अधिकारों से जुड़े मामले में चार प्रतिवादियों के…
Agniveer Agnipath Scheme Clarification: रक्षा अधिकारियों ने अग्निपथ योजना के नए नियमों को लेकर संशय…
Donald Trump Diwali: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में भारतीय…