खेल

VIDEO: सरफराज के साथ धोखा? अंपायर के फैसले से नाखुश पाकिस्तानी फैंस

PAK vs NZ Test: सरफराज अहमद (Sarfaraz Ahmed) ने बुधवार को कराची में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार पारी खेली. दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 109 गेंदों में 78 रन बनाए, जिसमें 10 चौके शामिल थे. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने पांचवें विकेट के लिए शतकवीर सऊद शकील के साथ 150 रन की साझेदारी भी की. हालांकि, सरफराज अहमद के आउट होने के तरीके से पाकिस्तान के फैंस निराश थे. क्योंकि ये साफ नहीं था की वो आउट है या नहीं. सबसे खास बात ये है कि अपने घर यानी कराची में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में सरफराज शतक जमाने के करीब थे, लेकिन एक फैसले सब खराब कर दिया.

यह घटना डेरिल मिचेल द्वारा फेंके  गए 100वें ओवर में घटी जब टॉम ब्लंडेल ने स्टंप्स के पीछे सफल स्टंपिंग का प्रयास किया. यहां कुछ बेहतरीन ट्विटर प्रतिक्रियाएं दी गई हैं. सरफराज अहमद ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में वापसी करने के बाद से अपना पर्पल जारी रखा है.

ये भी पढ़ें: Virat Kohli Anushka Sharma: पत्नी अनुष्का के साथ वृंदावन पहुंचे विराट कोहली, देखें PHOTO

घर में पहले शतक से चूके

एक शानदार पारी खेल रहे सरफराज अहमद शतक से चूक गए. अपने लंबे टेस्ट करियर में सरफराज अहमद को पहली बार पाकिस्तान में खेलने का मौका इस सीरीज में मिला. सीरीज के पहले ही मैच सरफराज ने दोनों पारियों में अर्धशतक जमाते हुए जबरदस्त शुरुआत की थी. दूसरे टेस्ट में भी वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और लग रहा था कि न सिर्फ पाकिस्तान में बल्कि कराची के अपने घरेलू मैदान में वह पहला टेस्ट शतक लगा सकेंगे. वो मौका एक विवादास्पद फैसले ने उनसे छीन लिया. सरफराज 78 रन बनाकर आउट हुए.

न्यूजीलैंड द्वारा पहली पारी में 449 रनों के जवाब में पाकिस्तान ने बेहतरीन जवाब दिया है. पाकिस्तान ने 9 विकेट खोकर 407-9 बना लिए है. फिलहाल वे 42 रनों से पीछे हैं.
सौद शकील (124*) क्रीज पर जमे हुए हैं.

न्यूजीलैंड (प्लेइंग -11): टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (डब्ल्यू), माइकल ब्रेसवेल, ईश सोढ़ी, टिम साउथी (सी), मैट हेनरी, एजाज पटेल

पाकिस्तान (प्लेइंग-11): अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आजम (कप्तान), सऊद शकील, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), आगा सलमान, हसन अली, नसीम शाह, मीर हमजा, अबरार अहमद

-भारत एक्सप्रेस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

दिल्ली में अपना आशियाना बनाने का सुनहरा मौका: DDA लाया ‘खुशहाल परिवार योजना 2026’, नरेला में 25% की छूट

DDA Khushhaal Pariwaar Yojana: दिवाली से पहले DDA ने दिल्ली के नरेला, लोकनायकपुरम और जहांगीरपुरी…

2 minutes ago

लॉ कोर्स में दाखिला पर BCI ने हटाई अधिकतम उम्र सीमा, सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 3 साल और 5 साल के लॉ कोर्स में दाखिले…

21 minutes ago

दिल्ली में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, हाईकोर्ट ने वकीलों को दी वाहन प्रतिबंध से छूट

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के गंभीर हालात पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है. वहीं, दिल्ली…

27 minutes ago

‘बिना अनुमति इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे नाम, तस्वीर और आवाज’, अमिताभ बच्चन के केस में दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट ने अमिताभ बच्चन के व्यक्तित्व अधिकारों से जुड़े मामले में चार प्रतिवादियों के…

32 minutes ago

अग्निवीरों…! अग्निपथ योजना में अब नहीं रहेगा कोई कंफ्यूजन, जानें A-Z बदलाव

Agniveer Agnipath Scheme Clarification: रक्षा अधिकारियों ने अग्निपथ योजना के नए नियमों को लेकर संशय…

42 minutes ago