देश

Shraddha Murder Case: आफताब ने छोटी आरी से किए थे श्रद्धा के शरीर के टुकड़े, Google पर खोजा- खून कैसे साफ करें

श्रद्धा मर्डर केस में एक नई जानकारी सामने आ रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार आफताब ने श्रद्धा  का कत्ल करने के बाद उसके शरीर के अंगों को एक धारदार  मिनी आरी से बड़ी ही बेरहमी से टुकड़े-टुकडे़ कर दिए थे. इसके बाद आफताब ने श्रद्धा के बॉडी पार्ट्स को एक-एक करके एक  सुनसान जंगल में  ठिकाने लगा दिया था. यही नही उसने श्रद्धा  के बॉडी का खून साफ करने के लिए गूगल से मदद ली.

दिल काे दहला देने वाले श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब के द्वारा एक के बाद एक बड़े खुलासे किए जा रहे है. आरोपी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. उसने पुलिस के सामने घटना वाली रात की सच्चाई को सिलसिलेवार तरीके से बताया है. अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या की पूरी प्लानिंग आफताब ने कई दिनों से  कर रखी थी. इसके लिए उसने पहले ही बाजार जाकर तेज धारदार आरी को खरीदा था जिससे उसने श्रद्धा की हत्या करके अंगों को छोटे-छोटे टुकड़ो में काट डाला. हालांकि पुलिस को अभी तक वो धारदार हथियार बरामद नहीं हुआ है.

Google पर खोजा खून साफ करने की तरकीब

अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा की हत्या करने के बाद आरोपी आफताब ने गूगल का सहारा लिया. आफताब ने श्रद्धा की बॉडी का खून साफ करने के लिए गूगल से  तरकीब खोज निकाली. उसने पहले श्रद्धा की बॉडी को छोटी आरी से टुकड़ों में काट डाला फिर इससे बह रहे खून को साफ करने के लिए गूगल पर इसके लिए खोज की. यह बात उसने खुद सोमवार को पुलिस के सामने पूछताछ के दौरान कबूल की है.

आरोपी  को क्राइम स्पॉट ले जाया गया

श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब पूनावाला को पुलिस महरौली थाने ले आई है. यहां से उसे क्राइम स्पॉट के उस जंगल में ले जाया जा रहा है. पुलिस सूत्रो के अनुसार श्रद्धा की निर्मम हत्या करने के बाद  आफताब ने  उसकी बॉडी के टुकड़े को यहीं पर डिस्पोज किया थी. पुलिस इस जगह पर आरोपी को ले जाकर घटना की विस्तार से पूछताछ करेगी. पुलिस क्राइम स्पॉट पर उस मिनी आरी की तलाश और सुबुतों की छानबीन भी कर रही है.

कॉमन फ्रेंड से पुलिस ने शुरु की पूछताछ

श्रद्धा वाकर और आफताब पूनावाला मुंबई में रहते थे. कुछ साल पहले वो साथ दिल्ली आए और एक साथ लिव-इन रिलेनशिप में रहने लगे. इस दौरान दोनों के बीच नोक-झोक शुरु हो गई. दोनों के बीच समय के साथ-साथ विवाद बढ़ता गया और एक दिन मामला इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर आफताब ने अपनी लिव इन पार्टनर की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी. इस केस में पुलिस ने दोनों के कॉमन दोस्त को पूछताछ के लिए बुलाया है. पुलिस सूत्रो के अनुसार यह वही दोस्त है जिसने श्रद्धा के मिसिंग की खबर उसके पिता को दी थी.

 

Also Read:

Crime: आफताब ने श्रद्धा के किए 35 टुकड़े, हर रोज ठिकाने लगाता रहा, लिव इन में खौफनाक कत्ल

 

 -भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में कथित आरोपी आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दीपावली पर घर जाने की अनुमति

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को दीपावली पर…

12 minutes ago

फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को बड़ी राहत, E85 के साथ अब E100 एथेनॉल पर चलने वाली गाड़ियों को भी मंजूरी

केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…

1 hour ago

SIR विवाद पर डैमेज कंट्रोल, वीडियो से सफाई, सोशल मीडिया पर जवाब; चुनाव आयोग ने बदले 5 बड़े फैसले

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…

1 hour ago

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यूपी भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में होंगे शामिल, चुनाव अभियान को मिलेगी गति

2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…

2 hours ago

सिगरेट-शराब पर टैक्स से लेकर बार रूम तक! जानिए महिला वकीलों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या-क्या कहा?

Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…

3 hours ago