Sirohi School Protest:पी एस चरण/सिरोही: राजस्थान के सिरोही जिले से शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलती एक अनोखी तस्वीर सामने आई है. यहां पोसालिया गांव के सरकारी स्कूल में शिक्षकों की भारी कमी और तबादलों से नाराज होकर नन्हे-मुन्ने छात्रों ने किसी बड़े आंदोलनकारी की तरह स्कूल के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और वहीं धरने पर बैठ गए.
सिरोही के पोसालिया गांव में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के छात्रों ने शिक्षकों की कमी और तबादलों के खिलाफ स्कूल का मुख्य गेट बंद कर धरना प्रदर्शन किया. बच्चों ने ‘गुरुजी लौटाओ, पढ़ाई बचाओ’ के नारे लगाते हुए नियमित कक्षाएं न चलने पर नाराजगी जताई. छात्रों की मांग है कि या तो पुराने शिक्षकों का ट्रांसफर रद्द हो या नए शिक्षक भेजे जाएं. इस अनोखे प्रदर्शन ने इलाके में सरकारी शिक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.
सिरोही जिले के पोसालिया गांव स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था के बुरे हाल को लेकर विद्यार्थियों का गुस्सा फूट पड़ा. स्कूल में शिक्षकों की भारी कमी और हाल ही में हुए तबादलों के विरोध में नाराज छात्र-छात्राओं ने एक अनोखा कदम उठाया. बच्चों ने स्कूल का मुख्य गेट पूरी तरह बंद कर दिया और उसके बाहर जमीन पर बैठकर धरना देना शुरू कर दिया.
प्रदर्शन के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों के तेवर देखने लायक थे. उन्होंने हाथों में तख्तियां लेकर ‘गुरुजी लौटाओ, पढ़ाई बचाओ’, ‘हम अपना हक मांगते हैं, किसी से भीख नहीं’ और ‘हमारी मांगे पूरी करो’ जैसे गगनभेदी नारे लगाए. छात्रों का साफ कहना है कि स्कूल में स्टाफ न होने से उनकी कक्षाएं नहीं चल पा रही हैं और भविष्य अंधकार में जा रहा है.
विद्यार्थियों ने प्रशासन के सामने शर्त रखी है कि या तो ट्रांसफर किए गए शिक्षकों को तुरंत वापस लाया जाए या फिर नए शिक्षकों की नियुक्ति हो. ग्रामीणों ने भी बच्चों के इस आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार को तुरंत जागना चाहिए, वरना बच्चों का यह पूरा साल बर्बाद हो जाएगा.
यह भी पढ़ें: दुश्मन देश की साजिश या सिर्फ एक गलती? कठुआ में विदेशी नेटवर्क का भंडाफोड़, BSF के शिकंजे में आया नाबालिक
-भारत एक्सप्रेस
Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…
Asian Para Games 2026 PM Modi Indian contingent: जापान के आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स…
Maa Durga weapons to kill Mahishasura: महिषासुर वध के लिए मां दुर्गा को परमेश्वर शिवजी…
Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…
Vaishali Kalibari Durga Puja 2026: शरद ऋतु की दस्तक के बीच देश महक से सराबोर…
लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…