Smriti Irani West Bengal election
Smriti Irani West Bengal election: बीजेपी नेता और टिवी एक्ट्रेस स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने गुरुवार (9 अप्रैल) को कोलकाता में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो करते हुए पश्चिम बंगाल की राजनीति पर तीखा हमला बोला. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के उस बयान को दोहराया, जिसमें कहा गया था कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर “सबका साथ, सबका विकास” के साथ-साथ “जिन्होंने बंगाल को लूटा है, उनका हिसाब” भी किया जाएगा. रोड शो में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी देखने को मिली.
स्मृति ईरानी ने कहा कि यह चुनाव भाजपा के लिए खास महत्व रखता है, क्योंकि राज्य में महिलाएं न्याय की मांग कर रही हैं. उन्होंने आरजी कर कांड का जिक्र करते हुए बताया कि पीड़िता की मां भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरी हैं. उन्होंने इसे लोकतंत्र की मजबूती का उदाहरण बताया, लेकिन साथ ही आरोप लगाया कि उन्हें टीएमसी कार्यकर्ताओं के अपमान का सामना करना पड़ रहा है, जो बेहद दुखद है.
ईरानी ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर केंद्र सरकार के प्रयासों को रेखांकित करते हुए ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार महिलाओं को राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और विपक्षी दलों से अपील की कि वे भी इस दिशा में सहयोग करें.
भाजपा नेता ने कांग्रेस और यूपीए सरकारों पर आरोप लगाया कि उन्होंने महिलाओं के राजनीतिक उत्थान के लिए ठोस कदम नहीं उठाए. वहीं, टीएमसी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की जनता जानती है कि भाजपा देश की सुरक्षा सुनिश्चित करती है, जबकि टीएमसी घुसपैठियों को संरक्षण देती है.
ये भी पढ़ें: तृणमूल कांग्रेस के पापों का घड़ा अब भर चुका, 4 मई के बाद बंगाल विकास के नए युग में प्रवेश करेगा: पीएम मोदी
उन्होंने आगे यह भी आरोप लगाया कि राज्य सरकार केंद्र की उन योजनाओं का लाभ जनता तक नहीं पहुंचने देती, जिनके नाम में ‘पीएम’ शब्द शामिल है. उन्होंने दोहराया कि भाजपा सरकार बनने पर विकास के साथ-साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…
केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…
ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…
उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…