देश

Pahalgam Attack: असम में देशद्रोही टिप्पणी करने के आरोप में अब तक 16 गिरफ्तार- सीएम हिमंत सरमा

Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद से असम में राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को कहा कि पहलगाम हमले के मद्देनजर ‘देशद्रोही टिप्पणी’ करने के आरोप में राज्य में अब तक कम से कम 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सीएम सरमा ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर यह जानकारी दी.

सीएम ने एक्स पर में कहा, “27 अप्रैल दोपहर 12 बजे तक राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई है. गोलाघाट पुलिस ने दधीचि डिंपल उर्फ ​​डिंपल बोरा को गिरफ्तार किया. तामुलपुर पुलिस ने ताहिब अली को गिरफ्तार किया और उदलगुड़ी पुलिस ने बिमल महतो को गिरफ्तार किया है. अब तक कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.”

बता दें कि आतंकवादियों ने पहलगाम के बैसरन मैदान में 26 नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसके बाद दोनों के बीच तनाव नए स्तर पर पहुंच गया है. इस आतंकी हमले से पूरे देश के लोगों में रोष है. पहलगाम आतंकी हमले पर अपनी पहली प्रतिक्रिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि आतंकवादियों, उनके हैंडलर्स और समर्थकों का पीछा किया जाएगा और दुनिया के किसी भी कोने में उनसे बदला लिया जाएगा.

जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने की सुरक्षा समीक्षा बैठक

वहीं, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को श्रीनगर में सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक की थी. उपराज्यपाल ने सेना से कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के दोषियों को पकड़ने के लिए वह हरसंभव बल का प्रयोग करें. शनिवार को गांदरबल जिले में दो मकान ध्वस्त कर दिए गए, जिनमें से एक लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी का था और दूसरा एक संदिग्ध आतंकवादी का था. आतंकवादियों के घरों को ध्वस्त करना, आतंकवाद का मुकाबला करने और संभावित खतरों को दूर करने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा जारी प्रयासों का हिस्सा है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

5 hours ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

6 hours ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

7 hours ago