Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद से असम में राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को कहा कि पहलगाम हमले के मद्देनजर ‘देशद्रोही टिप्पणी’ करने के आरोप में राज्य में अब तक कम से कम 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सीएम सरमा ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर यह जानकारी दी.
सीएम ने एक्स पर में कहा, “27 अप्रैल दोपहर 12 बजे तक राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई है. गोलाघाट पुलिस ने दधीचि डिंपल उर्फ डिंपल बोरा को गिरफ्तार किया. तामुलपुर पुलिस ने ताहिब अली को गिरफ्तार किया और उदलगुड़ी पुलिस ने बिमल महतो को गिरफ्तार किया है. अब तक कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.”
#Update on Crackdown against traitors- 12:00 hrs of 27 April 2025
1️⃣Dadhichi Dimple alias Dimple Bora arrested by @GolaghatPolice
2️⃣Tahib Ali arrested by @TamulpurPolice
3️⃣Bimal Mahato arrested by @udalguripoliceTotal 16 arrests have been made till now against rogue elements.
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) April 27, 2025
बता दें कि आतंकवादियों ने पहलगाम के बैसरन मैदान में 26 नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसके बाद दोनों के बीच तनाव नए स्तर पर पहुंच गया है. इस आतंकी हमले से पूरे देश के लोगों में रोष है. पहलगाम आतंकी हमले पर अपनी पहली प्रतिक्रिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि आतंकवादियों, उनके हैंडलर्स और समर्थकों का पीछा किया जाएगा और दुनिया के किसी भी कोने में उनसे बदला लिया जाएगा.
जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने की सुरक्षा समीक्षा बैठक
वहीं, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को श्रीनगर में सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक की थी. उपराज्यपाल ने सेना से कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के दोषियों को पकड़ने के लिए वह हरसंभव बल का प्रयोग करें. शनिवार को गांदरबल जिले में दो मकान ध्वस्त कर दिए गए, जिनमें से एक लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी का था और दूसरा एक संदिग्ध आतंकवादी का था. आतंकवादियों के घरों को ध्वस्त करना, आतंकवाद का मुकाबला करने और संभावित खतरों को दूर करने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा जारी प्रयासों का हिस्सा है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

