देश

‘तो आपने रोका क्यों?’ Operation Sindoor पर चर्चा के दौरान लोकसभा में भिड़े Rajnath Singh और Rahul Gandhi

लोकसभा में सोमवार को ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) पर चर्चा हुई. चर्चा के दौरान माहौल उस वक्त गर्म हो गया जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) पर बोल रहे थे और विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बीच में टोकते हुए सवाल पूछा ‘तो आपने क्यों रोका’ ?

राजनाथ सिंह का जवाब

राहुल गांधी के प्रश्न पर राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने जवाब देते हुए बताया कि,

“भारत ने 10 मई को पाकिस्तान के कई एयरबेस पर हमला किया था. जिसके बाद पाकिस्तान ने खुद युद्धविराम की गुहार लगाई थी. उन्होने आगे कहा कि भारत ने सभी लक्ष्य हासिल कर लिए थे. ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) को लेकर विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम कि भारत ने किसी दबाव में आकर ऑपरेशन को रोका, इस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह सरासर गलत है कि भारत ने किसी बाहरी दबाव के चलते सैन्य कार्रवाई रोकी.

राहुल गांधी की आपत्ति

हालांकि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को इस बात पर आपत्ति थी की पाकिस्तान के DGMO के एक फोन कॉल पर भारत ने कार्रवाई रोक दी. उन्होंने ये भी सवाल उठाया कि क्या यह फैसला किसी दबाव में लिया गया. इसके बाद विपक्ष के नेता ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कथीत भूमिका पर भी चर्चा की मांग की.

इसे भी पढ़े- मां चंडी देवी मंदिर प्रबंधन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड सरकार को जारी किया नोटिस, रिसीवर नियुक्ति पर रोक की याचिका

राजनाथ सिंह का जवाब

जिसके जवाब में राजनाथ सिंह ने कहा कि ,

“राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने जवाब में कहा कि भारत ने किसी दबाव में नहीं, बल्कि रणनीतिक लक्ष्य पूरे होने के बाद ऑपरेशन को रोक दिया. उन्होंने आगे ये भी कहा कि पाकिस्तान के डीजीएमओ ने हमारे डीजीएमओ से संपर्क किया और कहा था कि ‘अब रोकिए’. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद हमने यह तय किया कि ऑपरेशन को रोक दिया जाएगा, लेकिन यह ऑपरेशन समाप्त नहीं होगा. अगर पाकिस्तान फिर से दोबारा ऐसा कोई हरकत करता है तो ऑपरेशन को फिर से शुरू किया जाएगा.”

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

जमी हुई बर्फ बनी ब्रह्मांड की खिड़की, जानिए कैसे न्यूट्रिनो ने बदल दिया खगोल विज्ञान का इतिहास

दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…

3 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

6 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

47 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

54 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

55 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago