देश

700 किमी की यात्रा कर दिल्ली पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपनी गिरफ्तारी को हाईकोर्ट में दी चुनौती

पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. कोर्ट 3 अक्टूबर को याचिका पर सुनवाई करेगा. यह याचिका एक वकील की ओर से दायर की गई है. जिसपर चीफ जस्टिस मनमोहन की अध्यक्षता बेंच ने याचिकाकर्ता से आज ही सभी दस्तावेज दाखिल करने को कहा है. सोनम वांगचुक को सोमवार की रात को सिंधू बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया था.

सोनम वांगचुक अपनी 700 किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए सोमवार की रात ही दिल्ली पहुचे थे. वांगचुक के साथ आए करीब 120 लोगों को भी पुलिस ने डिटेन किया है. सोनम वांगचुक जैसे ही दिल्ली में दाखिल हो रहे थे, वैसे ही पुलिस ने उन्हें रोक दिया.

दिल्ली पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में भारतीय न्याय संहिता 168 लागू था और इस वजह से एक साथ पांच से अधिक लोग ग्रुप नहीं बना सकते हैं. इसी वजह से उन्हें हिरासत में लिया गया है. वांगचुक दिल्ली में राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि पर प्रदर्शन के लिए आ रहे थे. दिल्ली पुलिस ने 6 दिनों के लिए भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 लागू कर दिया है.

यह पदयात्रा का आयोजन लेह एपेक्स बॉडी द्वारा किया गया था, जो पिछले चार साल से करगिल डेमोक्रेटिक अलायंस के साथ मिलकर लद्दाख के लिए राज्य का दर्जा दिए जाने और इसे संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने, लद्दाख के लिए लोक सेवा आयोग के साथ ही शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू करने और लेह एवं कारगिल जिलों के लिए अलग लोकसभा सीटों की मांग को लेकर आंदोलन का नेतृत्व कर रही है.


ये भी पढ़ें- सोनम वांगचुक को हिरासत में लेते ही बढ़ गई राजनीतिक सरगर्मी, राहुल गांधी ने कहा “चक्रव्यूह भी टूटेगा और आपका अहंकार भी”


-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

8 hours ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

8 hours ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

9 hours ago