राज कुंद्रा.
Pornography Case: पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहा है. इस मामले में ईडी की कार्रवाई खत्म हो गई है, लेकिन जांच अभी भी जारी है. उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में रहने वाले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है जांच एजेंसी के रडार पर है. आने वाले समय में ईडी सोफ्टवेयर इंजीनियर को जल्द गिरफ्तार कर सकती है. ईडी ने राज कुंद्रा के सहयोगियों के घरों पर छापेमारी की और कुशीनगर स्थित पडरौना की राजपूत कालोनी व कुबेर स्थान के कठकुइयां में ईडी ने दो संदिग्धों से 12 घंटे तक पूछताछ की है.
ईडी द्वारा छापेमारी के दौरान कुछ आरोपियों के बैंक खाते को फ्रिज किया गया है, अब खाताधारक उन खातों से पैसों का लेनदेन फिलहाल नहीं किया जा सकता है. ईडी ने छापेमारी के दौरान सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल श्रीवास्तव से 29 नवंबर को देर रात तक पूछताछ की है. वहीं, इस मामले में ईडी ने कठकुइयां के रोहित चौरसिया को नोटिस जारी कर चार दिसंबर को मुंबई स्थित ईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए तलब किया है. कहा जा रहा है कि जांच एजेंसी ईडी के राडार पर अरविंद श्रीवास्तव और उससे जुड़े कई लोग भी हैं. अरविंद श्रीवास्तव मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाला है. 29 नवंबर को कानपुर में ईडी ने श्यामनगर में अरविंद श्रीवास्तव के घर मे छापेमारी की थी. पिछले काफी समय से सिंगापुर में रह रहा था और राज कुंद्रा का प्रोडक्शन हाउस संभालता था.
ईडी सूत्रों के मुताबिक अरविंद श्रीवास्तव पर आरोप है कि अश्लील फिल्मों की करोड़ो रूपये की काली कमाई खपाने को अरविंद श्रीवास्तव ने पत्नी व पिता के बैंक खातों के प्रयोग किया. इससे पहले भी शिल्पा शेट्टी के पति को पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तारी हो चुकी है. साल 2021 में राज कुंद्रा पर पोर्नोग्राफी मामले से जुड़े होने का आरोप लग चुका है. जिसके चलते कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया था. 2 महीने बाद उनको कुछ शर्तों के साथ जमानत मिल गई थी.
इस साल की शुरुआत में राज कुंद्रा ईडी की जाल में फंस गए थे. उनकी संपत्ति को कुर्क कर ली थी. जिसमें जुहू में एक फ्लैट, पुणे में एक बंगला और 98 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर शामिल थे. राज कुंद्रा और शिल्पा दोनों ने अपनी बेगुनाही बरकरार रखते हुए दावा किया कि उन्होंने ईडी की जांच में पूरा सहयोग किया है.
Supreme Court: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि मजबूत शक…
सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए होने वाली ठगी को ‘डिजिटल डकैती’ करार देते…
Delhi-NCR Weather: क्या इस बार करवा चौथ पर बादलों की वजह से चांद देखने के…
इंटरनेट पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का एक वीडियो धड़ल्ले से शेयर…
WPL 2027 Auction: कर्नाटक की 15 वर्षीय उमा काश्वी को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बीजेपी नेता करनैल सिंह की रिवीजन पिटीशन खारिज कर…