आम आदमी पार्टी के नेता और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कथित आरोपी दीपक सिंगला को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अंतरिम जमानत दे दी है.
लखनऊ में ED के नए ‘प्रवर्तन भवन’ की रखी गई नींव, 2029 तक पूरा होगा निर्माण
लखनऊ में ED के नए कार्यालय ‘प्रवर्तन भवन’ का भूमि पूजन और शिलान्यास संपन्न हुआ. चक गजरिया में बनने वाले इस भवन की आधारशिला निदेशक राहुल नवीन ने रखी. निर्माण कार्य फरवरी 2029 तक पूरा होने की उम्मीद है.
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! ED की याचिका हुई खारिज; जानें क्यों किया दखल देने से इनकार?
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को जौहर ट्रस्ट से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. अदालत ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश के खिलाफ ED की याचिका खारिज कर दी.
अल फलाह यूनिवर्सिटी के संस्थापक जावेद अहमद सिद्दीकी की ओर से दायर अंतरिम जमानत याचिका पर ईडी को नोटिस
दिल्ली हाई कोर्ट ने लाल किला ब्लास्ट से जुड़े मामले में अल फलाह यूनिवर्सिटी के संस्थापक जावेद अहमद सिद्दीकी की ओर से दायर अंतरिम जमानत याचिका पर ईडी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.
आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच किया है. इसका वर्तमान बाजार मूल्य लगभग ₹1,170 करोड़ है.
‘अंबार नहीं लगाना है…’, सुप्रीम कोर्ट ने मामलों को टैग करने के ईडी के तरीके पर उठाए सवाल
सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की कार्यवाही जारी रखने और संपत्ति अटैच रखने पर सवाल उठाए हैं. कोर्ट ने कहा कि मेरिट के आधार पर डिस्चार्ज हुए मामलों को अन्य मामलों के साथ यांत्रिक तरीके से टैग नहीं किया जा सकता.
नोएडा होमबॉयर्स गबन मामला: सुप्रीम कोर्ट से आरोपी प्रमोटर अनिल मिठास को राहत या झटका? कोर्ट ने ED को भेजा नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा में घर खरीदारों के 126.30 करोड़ रुपये के कथित गबन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी रियल एस्टेट कंपनी के प्रमोटर अनिल मिठास की जमानत याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.
फर्जी NRI हाउसिंग लोन मामले में ED की दिल्ली-एनसीआर, चंडीगढ़ और बेंगलुरु में 13 ठिकानों पर छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए एनआरआई के नाम पर हाउसिंग लोन लेने के मामले में दिल्ली, एनसीआर, चंडीगढ़ और बेंगलुरु के 13 ठिकानों पर छापेमारी की है.
बिहार के दो बड़े बैंकों में सेंध! SBI में फर्जी ओवरड्राफ्ट और PNB में ठगी से मचा हड़कंप
बिहार में बैंकिंग धोखाधड़ी के दो मामले सामने आए हैं. गया की SBI शाखा में फर्जी दस्तावेजों के जरिए 68 ओवरड्राफ्ट खाते खोलकर 7.96 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी का आरोप है.
केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर को निधन हो गया. उन्होंने करीब 33 वर्षों तक ईडी में सेवाएं दीं और एक सक्षम, ईमानदार व कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में अपनी पहचान बनाई.







