देश

SOLDIERATHON 2026: ‘यह दौड़ सिर्फ सैनिकों के लिए नहीं, सैनिकों के साथ है’, जनरल वीके सिंह का दमदार संदेश

SOLDIERATHON 2026: दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में आयोजित SOLDIERATHON 2026 में पूर्व सेना प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रहे जनरल वीके सिंह ने कार्यक्रम में भाग लिया. उन्होंने ने प्रोग्राम की सराहना करते हुए कहा कि यह मैराथन केवल सैनिकों के सम्मान का आयोजन नहीं, बल्कि समाज और सेना के बीच मजबूत समन्वय स्थापित करने का माध्यम है. इसका उद्देश्य नागरिकों को भारतीय सैनिकों के जीवन, अनुशासन और समर्पण से प्रेरणा लेकर फिट और स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करना है.

यह दौड़ सैनिकों के साथ- जनरल वीके सिंह

भारत एक्सप्रेस से बातचीत में जनरल वीके सिंह ने कहा, “यह दौड़ सिर्फ सैनिकों के लिए नहीं है, बल्कि सैनिकों के साथ है. हमारा उद्देश्य है कि जो लोग सेना में नहीं हैं, वे भी सैनिकों के जीवन और उनके योगदान को समझें, उनसे प्रेरणा लें और अपने स्वास्थ्य व फिटनेस पर ध्यान दें.”

उन्होंने बताया कि इस वर्ष सोल्जरथॉन में करीब 8,000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रपति अंगरक्षक (President’s Bodyguard) रेजीमेंट के नाम समर्पित किया गया, जो भारतीय सेना की सबसे पुरानी रेजीमेंट मानी जाती है. उन्होंने कहा कि भविष्य में इस अभियान को और व्यापक बनाने का प्रयास किया जाएगा.

‘युवा देश का नाम रोशन कर रहे हैं’

देशभक्ति और युवाओं की भूमिका पर पूछे गए सवाल के जवाब में जनरल वीके सिंह ने कहा कि देश के वास्तविक युवा वही हैं, जो खेल, विज्ञान, गणित और अन्य क्षेत्रों में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “जो कॉमनवेल्थ और अन्य प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीत रहे हैं, जो विज्ञान, गणित और शतरंज जैसे क्षेत्रों में देश को आगे बढ़ा रहे हैं, वही असली युवा हैं.”

‘सेना का अपमान करने वालों के लिए शब्द नहीं’

सेना और सैनिकों को लेकर विवादित टिप्पणियों पर जनरल वीके सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि जो लोग भारतीय सेना के बारे में जानकारी रखे बिना मंचों या सार्वजनिक स्थानों पर अपमानजनक बातें करते हैं, उनके लिए शब्दकोश में कोई उपयुक्त शब्द नहीं है.

उन्होंने कहा, “28 साल का व्यक्ति युवा भर नहीं होता, बल्कि एक परिपक्व इंसान होता है. यदि उसे अपनी सेना के बारे में जानकारी नहीं है और वह सैनिकों के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करता है, तो ऐसे लोगों का वर्णन करने के लिए शब्दकोश में कोई शब्द नहीं है.”

‘देश लगातार आगे बढ़ रहा है’

देश की प्रगति पर बोलते हुए जनरल वीके सिंह ने कहा कि भारत लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि प्रगति के साथ चुनौतियां और विरोध भी आते हैं, लेकिन देश इनसे पार पाने में सक्षम है. उन्होंने कहा, “देश आगे बढ़ रहा है और आगे भी बढ़ता रहेगा. जब कोई देश प्रगति करता है तो उससे ईर्ष्या करने वाले भी सामने आते हैं. कई तरह की ताकतें और एजेंडे काम करते हैं, लेकिन अंततः देश ही इन सबका जवाब देगा. देश मजबूत रहेगा और आगे बढ़ता रहेगा.”


ये भी पढ़ें: SOLDIERATHON 2026: जवानों के लिए दौड़ी दिल्ली, सफल आयोजन के लिए CMD उपेन्द्र राय ने जताया आभार


देश के अमर शहीदों, घायल पूर्व सैनिकों और वीर जवानों के सम्मान में आयोजित SOLDIERATHON 2026 में हजारों नागरिकों ने भाग लेकर सेना के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया. कार्यक्रम में फिटनेस, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सहभागिता का संदेश प्रमुखता से देखने को मिला.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन, 50 आरोपियों पर शिकंजा

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…

6 hours ago

अब पकड़ी जाएगी प्रदूषण की असली वजह, मोदी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की एडवांस AATL लैब

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…

7 hours ago

‘जो ठाना वह करके दिखाया…’, गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर बोले सांसद नरेश बंसल

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…

8 hours ago

सावधान! 48 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…

8 hours ago