खेल

कॉमनवेल्थ में स्वर्णिम शनिवार: 10वें भारत को मिले 8 गोल्ड समेत 16 मेडल, कहां पहुंची टैली?

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 10वें दिन शनिवार को भारतीय एथलीटों ने अब तक का सबसे ऐतिहासिक और यादगार प्रदर्शन किया. भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक ही दिन में कुल 8 गोल्ड मेडल अपने नाम किए. इनमें से 7 गोल्ड मेडल बॉक्सिंग रिंग से आए, जबकि 1 गोल्ड पैरा शॉटपुट में मिला. कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में यह पहला मौका है जब भारत ने बॉक्सिंग के एक ही एडिशन में रिकॉर्ड 7 गोल्ड मेडल हासिल किए हैं.

इसके अलावा पैरा एथलेटिक्स, ट्रैक एंड फील्ड, ट्रिपल जंप और जूडो में भी भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी धाक जमाई. आइए, तस्वीरों और आंकड़ों के जरिए जानते हैं 10वें दिन पदक जीतने वाले हमारे भारतीय वीरों की कहानी और उनकी प्रमुख उपलब्धियां.

10वें दिन 16 मेडल

  • 8 गोल्ड
  • 5 सिल्वर
  • 3 ब्रॉन्ज

CWG 2026: 10वें दिन की मेडल टैली

एथलीट खेल पदक
अंकुश पंघाल बॉक्सिंग (पुरुष 80 kg) गोल्ड
सचिन सिवाच बॉक्सिंग (पुरुष 60 kg) गोल्ड
अरुंधति चौधरी बॉक्सिंग (महिला 66 kg) गोल्ड
प्रिया घंघास बॉक्सिंग (महिला 60 kg) गोल्ड
साक्षी चौधरी बॉक्सिंग (महिला 51 kg) गोल्ड
प्रीति पवार बॉक्सिंग (महिला 55 kg) गोल्ड
जैस्मिन लांबोरिया बॉक्सिंग (महिला 55 kg) गोल्ड
सोमन राणा पैरा एथलेटिक्स (शॉटपुट F57) गोल्ड
शुभम जुयाल पैरा एथलेटिक्स (शॉटपुट F57) सिल्वर
लवलीना बोरगोहेन बॉक्सिंग (महिला 75 kg) सिल्वर
जादुमणि सिंह माडेंगबाम बॉक्सिंग (पुरुष 55 kg) सिल्वर
नरेंद्र बेरवाल बॉक्सिंग (पुरुष 90+ kg) सिल्वर
प्रवीण चित्रावेल एथलेटिक्स (पुरुष ट्रिपल जंप) सिल्वर
गुलवीर सिंह एथलेटिक्स (पुरुष 5000 मीटर) ब्रॉन्ज
सेल्वा प्रभु एथलेटिक्स (पुरुष ट्रिपल जंप) ब्रॉन्ज
उन्नति शर्मा जूडो (महिला 63 kg) ब्रॉन्ज

अंकुश पंघाल (बॉक्सिंग – पुरुष 80 kg): गोल्ड मेडल

हरियाणा के रहने वाले अंकुश पंघाल ने पुरुषों के 80 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया. उन्होंने इंग्लैंड के मजबूत मुक्केबाज डिमेजी शिट्टू को 4-1 से हराकर भारत की झोली में गोल्ड मेडल डाला.

प्रमुख अचीवमेंट्स

  • 2026: एलिट नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप- गोल्ड मेडल
  • 2026: बॉक्सम कप- सिल्वर मेडल
  • 2025: अंडर-22 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप- गोल्ड मेडल
  • 2025: वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल- सिल्वर मेडल

सचिन सिवाच (बॉक्सिंग – पुरुष 60 kg): गोल्ड मेडल

हरियाणा से ही आने वाले पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग के बेहद रोमांचक फाइनल में सचिन सिवाच ने नामीबिया के ट्राईगेन मॉर्निंग नडेवेलो को 3-2 से मात दी. दूसरे राउंड में पेनल्टी लगने के बाद आखिरी राउंड में सचिन ने अंतिम क्षणों में ऐसा दमदार पंच जड़ा, जिससे विरोधी संभल नहीं सका और जीत भारत के नाम हुई.

प्रमुख अचीवमेंट्स

  • 2026: एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप- सिल्वर मेडल
  • 2025: वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल- गोल्ड मेडल
  • 2025: वर्ल्ड बॉक्सिंग कप (ब्राजील)- ब्रॉन्ज मेडल
  • 2024: 75वां स्ट्रैंड्जा कप- गोल्ड मेडल
  • 2021: एआईबीए यूथ पुरुष विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप- गोल्ड मेडल

अरुंधति चौधरी (बॉक्सिंग – महिला 66 kg): गोल्ड मेडल

राजस्थान की अरुंधति चौधरी ने महिलाओं के 66 किग्रा वर्ग के फाइनल में इंग्लैंड की कैंथले रीड को एकतरफा अंदाज में 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता. उन्होंने विपक्षी खिलाड़ी को वापसी का कोई मौका नहीं दिया.

प्रमुख अचीवमेंट्स

  • 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स- गोल्ड मेडल
  • 2026: एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप- गोल्ड मेडल
  • 2025: वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल- गोल्ड मेडल
  • 2024: स्ट्रैंड्जा कप- सिल्वर मेडल
  • 2021: यूथ विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप- गोल्ड मेडल

प्रिया घंघास (बॉक्सिंग – महिला 60 kg): गोल्ड मेडल

हरियाणा से आने वाली प्रिया घंघास ने महिलाओं के 60 किग्रा वर्ग के बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबले में 4-1 से जीत हासिल की. थकावट के बावजूद उन्होंने फाइनल राउंड तक आक्रामक पंच बरसाना जारी रखा और देश को गोल्ड दिलाया.

प्रमुख अचीवमेंट्स

  • 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स- गोल्ड मेडल
  • 2026: एलिट एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप- गोल्ड मेडल
  • 2026: उस्ती नाद लाबेम ग्रां प्री- गोल्ड मेडल
  • 2026: बॉक्सम कप- गोल्ड मेडल
  • 2025: थाईलैंड ओपन- ब्रॉन्ज मेडल

साक्षी चौधरी (बॉक्सिंग – महिला 51 kg): गोल्ड मेडल

हरियाणा से आने वाली 51 किलोग्राम वर्ग में साक्षी चौधरी ने इंग्लैंड की मुक्केबाज को सर्वसम्मत फैसले (5-0) से हराकर स्वर्ण पदक जीता. उन्होंने सटीक स्ट्रेट पंचेज और डिफेंसिव तकनीक से मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाए रखी.

प्रमुख अचीवमेंट्स

  • 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स- गोल्ड मेडल
  • 2026: उस्ती नाद लाबेम ग्रां प्री- गोल्ड मेडल
  • 2025: बॉक्सिंग वर्ल्ड कप- गोल्ड मेडल
  • 2018: महिला विश्व युवा बॉक्सिंग चैंपियनशिप- गोल्ड मेडल

प्रीति पवार (बॉक्सिंग – महिला 55 kg): गोल्ड मेडल

हरियाणा की प्रीति पवार ने 55 किग्रा वर्ग के फाइनल में कनाडा की स्कार्लेट डेलगाडो को 5-0 से हराकर गोल्ड जीता. तीनों ही राउंड में प्रीति की रिंग में रिंग-क्राफ्ट और टाइमिंग बेमिसाल रही.

प्रमुख अचीवमेंट्स

  • 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स- गोल्ड मेडल
  • 2026: एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप- गोल्ड मेडल
  • 2025: वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल- गोल्ड मेडल
  • 2024: ASBC एशियन U-22 बॉक्सिंग चैंपियनशिप- गोल्ड मेडल
  • 2024: पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व
  • 2023: एशियन गेम्स- ब्रॉन्ज मेडल
  • 2022: एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप- ब्रॉन्ज मेडल

जैस्मिन लांबोरिया (बॉक्सिंग – महिला 55 kg): गोल्ड मेडल

दुनिया की नंबर-1 बॉक्सर हरियाणा से आने वाली 24 साल जैस्मिन लांबोरिया ने 55 KG कैटेगरी में आयरलैंड/स्कॉटलैंड की मिशेला वॉल्श को 5-0 से एकतरफा मात देकर अपनी बादशाहत कायम रखी और भारत के लिए 7वां बॉक्सिंग गोल्ड हासिल किया.

प्रमुख अचीवमेंट्स

  • 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स (ग्लासगो)- गोल्ड मेडल
  • 2026: महिला 57 किग्रा वर्ग में वर्ल्ड नंबर-1 रैंकिंग
  • 2026: एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप- सिल्वर मेडल
  • 2025: वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप- गोल्ड मेडल
  • 2025: वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल- गोल्ड मेडल
  • 2025: वर्ल्ड बॉक्सिंग कप- गोल्ड मेडल
  • 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स- ब्रॉन्ज मेडल

सोमन राणा (पैरा शॉटपुट F57): गोल्ड मेडल

बिहार के पैरा एथलीट सोमन राणा ने पुरुषों की शॉटपुट F57 कैटेगरी में 13.40 मीटर का सीजन बेस्ट थ्रो फेंककर भारत को पैरा एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल दिलाया. इसी स्पर्धा में भारत के शुभम जुयाल ने 13.28 मीटर थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता.

प्रमुख अचीवमेंट्स

  • 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स- गोल्ड मेडल
  • 2026: नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप- ब्रॉन्ज मेडल
  • 2025: वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप- ब्रॉन्ज मेडल
  • 2025: इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स- सिल्वर मेडल
  • 2025: खेलो इंडिया पैरा गेम्स- गोल्ड मेडल
  • 2023: एशियन पैरा गेम्स 2022- सिल्वर मेडल
  • 2023: इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स- गोल्ड मेडल

लवलीना बोरगोहेन (बॉक्सिंग – महिला 75 kg): सिल्वर मेडल

असम की स्टार ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन को महिलाओं की 75 किग्रा श्रेणी के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की एम्मा-सू ग्रीनट्री से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा और उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा.

प्रमुख अचीवमेंट्स

  • 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स- सिल्वर मेडल
  • 2026: एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप- ब्रॉन्ज मेडल
  • 2024: ग्रैंड प्री वर्ल्ड चैलेंज बॉक्सिंग टूर्नामेंट (चेक गणराज्य)- सिल्वर मेडल
  • 2023: एलीट महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप- गोल्ड मेडल
  • 2023: एशियन गेम्स- सिल्वर मेडल
  • 2021: टोक्यो ओलंपिक खेल- ब्रॉन्ज मेडल
  • 2021: एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप- गोल्ड मेडल

जादुमणि सिंह माडेंगबाम (बॉक्सिंग – पुरुष 55 kg): सिल्वर मेडल

मणिपुर के 22 वर्षीय युवा बॉक्सर जादुमणि सिंह माडेंगबाम ने पुरुषों के 55 kg वर्ग में शानदार जज्बा दिखाया. पहला राउंड 3-2 से जीतने के बावजूद वे ऑस्ट्रेलिया के लंबे प्रतिद्वंद्वी डिक्सन से अगले दो राउंड में पिछड़ गए और सिल्वर मेडल हासिल किया.

प्रमुख अचीवमेंट्स

  • 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स- सिल्वर मेडल
  • 2026: उस्ती नाद लाबेम ग्रां प्री- गोल्ड मेडल
  • 2025: वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल- सिल्वर मेडल

ट्रैक एंड फील्ड, जूडो व अन्य एथलीट्स का प्रदर्शन

गुलवीर सिंह (5000m व 10000m दौड़): उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ (सिरसा गांव) के रहने वाले 28 वर्षीय एथलीट गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर दौड़ में 13:24.95 का समय निकालकर ब्रॉन्ज मेडल जीता. इससे पहले वे 10000 मीटर में भी ब्रॉन्ज जीत चुके हैं. वे कॉमनवेल्थ गेम्स के एक ही एडिशन के दो ट्रैक इवेंट्स में मेडल जीतने वाले देश के पहले भारतीय एथलीट बने.

प्रवीण चित्रावेल व सेल्वा प्रभु (ट्रिपल जंप): पुरुषों की ट्रिपल जंप स्पर्धा में प्रवीण चित्रावेल ने 16.58 मीटर छलांग लगाकर सिल्वर मेडल जीता, जबकि सेल्वा प्रभु ने 16.52 मीटर के प्रयास के साथ ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया.

उन्नति शर्मा (जूडो): महिलाओं के 63 किग्रा वर्ग में उन्नति शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका की स्काई नोस्टर को महज 1 मिनट 7 सेकेंड में ‘इप्पोन’ (सर्वोच्च अंक) दांव लगाकर ब्रॉन्ज मेडल जीता.

ये भी पढ़ें: जवानों के लिए दौड़ी दिल्ली, सफल आयोजन के लिए CMD उपेन्द्र राय ने जताया आभार

कहां पहुंची खेल की टैली

रैंक देश गोल्ड सिल्वर ब्रॉन्ज कुल मेडल
1 ऑस्ट्रेलिया 65 41 52 158
2 इंग्लैंड 26 41 35 102
3 कनाडा 18 20 21 59
4 भारत 13 17 9 39
5 स्कॉटलैंड 13 8 17 38
6 नाइजीरिया 10 7 7 24
7 जमैका 10 3 5 18
8 न्यूजीलैंड 8 11 9 28
9 वेल्स 8 10 12 30
10 मलेशिया 8 3 3 14

भारतीय खेलों का ऐतिहासिक और स्वर्णिम दिन

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 10वां दिन भारतीय खेल इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो चुका है. रिंग के भीतर मुक्केबाजों के अचूक पंचों से लेकर एथलेटिक्स ट्रैक और पैरा-शॉटपुट में भारतीय खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता ने यह साबित कर दिया है कि भारत अब वैश्विक खेल पटल पर एक महाशक्ति बन चुका है. एक ही दिन में 8 गोल्ड सहित पदकों की बारिश ने पूरे देश में जश्न का माहौल बना दिया है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

5 seconds ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

12 minutes ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

26 minutes ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

38 minutes ago

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और कैप्टन स्मित मछार को मिला खास न्योता, नेतनयाहू ने की फोन पर बात

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और जांबाज भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को…

50 minutes ago

गुजरात प्रदर्शनी में दिखा PM मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा सफर, CM भूपेंद्र पटेल ने किया मुआयना

अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…

1 hour ago