SOLDIERATHON 2026- Prof Dr Rachna
SOLDIERATHON 2026: दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में आयोजित SOLDIERATHON 2026 में देशभक्ति, फिटनेस और सामाजिक एकजुटता का अद्भुत संगम देखने को मिला. देश के अमर शहीदों, घायल पूर्व सैनिकों और वीर जवानों के सम्मान में आयोजित इस विशेष मैराथन में हर उम्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस आधिकारिक मीडिया स्पॉन्सर के रूप में शामिल रहा.
इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ रचना ने कहा कि सोल्जरथॉन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि पूरे देश को एक मंच पर जोड़ने वाला उत्सव है. उन्होंने कहा कि सुबह जल्दी उठकर फिटनेस के लिए दौड़ना जहां स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, वहीं यह आयोजन लोगों में राष्ट्रभक्ति और सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना भी मजबूत करता है.
उन्होंने कहा, “यह एक अनूठा तरीका है, जो पूरे देश को साथ लाने का काम करता है. हम यहां आकर महसूस करते हैं कि हम भारत के लिए दौड़ रहे हैं, अपने सैनिकों के लिए दौड़ रहे हैं और साथ ही अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रख रहे हैं.”
डॉ रचना ने आयोजन में शामिल लोगों के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि यहां छोटे बच्चों से लेकर महिलाएं, बुजुर्ग और दिव्यांगजन तक पूरे उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं. उन्होंने विशेष रूप से उन माताओं का उल्लेख किया, जो अपने छोटे बच्चों के साथ मैराथन में शामिल हुईं. उन्होंने कहा, “यहां लोगों का साहस देखकर हम सभी के भीतर भी नया उत्साह और आत्मविश्वास पैदा होता है. यह आयोजन हमें प्रेरित करता है कि हम भी हर चुनौती का सामना कर सकते हैं.”
डॉ रचना ने कहा कि इस तरह के आयोजन लोगों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ देश के प्रति जिम्मेदारी और सैनिकों के सम्मान की भावना को भी मजबूत करते हैं. उनके मुताबिक, यह दौड़ केवल शारीरिक फिटनेस तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को जोड़ने और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश भी देती है.
ये भी पढ़ें: SOLDIERATHON 2026: ‘सैनिकों के साथ दो कदम चलना गर्व की बात’, CMD उपेन्द्र राय ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश
भारत एक्सप्रेस की भूमिका पर उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य हमेशा समाज और देश को जोड़ने वाले अभियानों का हिस्सा बनना रहा है. उन्होंने कहा, “भारत एक्सप्रेस का उद्देश्य समाज और देश को साथ लाना है. सोल्जरथॉन एक तरह का उत्सव है, जिसमें हम भारत को सेलिब्रेट करते हैं. हमारा नाम ही भारत एक्सप्रेस है, इसलिए हम ऐसे राष्ट्रीय आयोजनों के साथ पूरी प्रतिबद्धता से जुड़े रहते हैं.”
उल्लेखनीय है कि देश के अमर शहीदों, घायल पूर्व सैनिकों और वीर जवानों को समर्पित SOLDIERATHON 2026 का आयोजन रविवार को दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में किया गया. इस प्रतिष्ठित मैराथन में बड़ी संख्या में नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, बच्चों और पूर्व सैनिकों ने भाग लेकर देश के वीर जवानों के प्रति अपना सम्मान और समर्थन व्यक्त किया.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों को आज कामकाज में मिले-जुले परिणाम मिल…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए रविवार का दिन स्वास्थ्य, कारोबार…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रह…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन संतोष…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: आज कार्यस्थल पर अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है और कामकाज…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: राशिफल के अनुसार, आज का दिन खुशियों और सकारात्मकता से…