देश

जिस मां ने पाला, उसी की बन गई कातिल, इंस्टाग्राम वाले प्यार के लिए बेटी ने उठाया खौफनाक कदम

Sonipat Mother Murder Case: हरियाणा के सोनीपत से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बेटी पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर मां की हत्या करने का आरोप है. पुलिस के मुताबिक, बेटी जानवी अपनी मां रामेश्वरी के शादी से इनकार करने से नाराज थी. आरोप है कि उसने अपने प्रेमी विकास के साथ मिलकर मां की गला दबाकर हत्या कर दी और वारदात को छिपाने के लिए मौत की वजह करंट लगना बताया. मामले में पुलिस ने आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि जानवी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

करंट लगने से मौत की सूचना, पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा

पुलिस के अनुसार, 3 अक्टूबर को बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर से एक महिला की मौत की सूचना मिली थी. मृतका की पहचान रामेश्वरी के रूप में हुई. शुरुआती जानकारी में बताया गया कि उनकी मौत करंट लगने से हुई है. घटना के समय उनकी बेटी जानवी और उसका दोस्त विकास भी मौके पर मौजूद थे. इसके बाद 4 अक्टूबर को सेक्टर-27 थाना पुलिस ने महिला का पोस्टमार्टम करवाया. 5 अक्टूबर को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ. रिपोर्ट के मुताबिक, रामेश्वरी की मौत करंट लगने से नहीं, बल्कि गला दबाने के कारण हुई थी. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच हत्या के एंगल से शुरू कर दी.

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, शादी को लेकर था विवाद

जानकारी के मुताबिक, रामेश्वरी अपनी इकलौती बेटी जानवी के साथ सोनीपत के सेक्टर-15 में किराए के मकान में रहती थीं. जानवी की पहचान विकास से सोशल मीडिया के जरिए हुई थी. विकास डिजिटल मार्केटिंग का काम करता है, जबकि जानवी इंस्टाग्राम पर रील बनाकर अपलोड करती थी. पुलिस के अनुसार, जानवी विकास से शादी करना चाहती थी, लेकिन उसकी मां रामेश्वरी इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थीं. आरोप है कि शादी को लेकर चल रहे विवाद के कारण जानवी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मां की हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया.

पूछताछ में सामने आई वारदात की कहानी

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने शक के आधार पर विकास से पूछताछ की. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान विकास ने रामेश्वरी की हत्या में शामिल होने की बात बताई. आरोप है कि जानवी और विकास ने मिलकर महिला की गला दबाकर हत्या की और बाद में इसे करंट लगने से हुई मौत दिखाने की कोशिश की.

आरोपी गिरफ्तार, बेटी की तलाश जारी

सेक्टर-27 थाना पुलिस ने मामले में विकास को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है, ताकि वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा सके. पुलिस के मुताबिक, जानवी को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं. मामले में आगे की कार्रवाई जांच और पूछताछ के आधार पर की जाएगी.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

पीएम मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट का सबसे बड़ा फैसला

Jewar Airport Renamed On PM Modi Name: उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट ने गौतमबुद्धनगर के…

8 minutes ago

हूतियों से भी मार खाएगा पाकिस्तान…! सऊदी के एयरपोर्ट पर लगातार हमले, देखते रह गया तुर्किये

Saudi Arabia Attack: यमन के हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब के प्रमुख एयरपोर्ट पर हमले…

16 minutes ago

सर्वपितृ अमावस्या पर राशि के अनुसार करें दान, जानें मेष से मीन तक के उपाय

Sarva Pitru Amavasya 2026 Daan: सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों के तर्पण, श्राद्ध और दान-पुण्य का…

39 minutes ago

महिला पहलवानों की अपील पर राऊज एवेन्यु कोर्ट में सुनवाई; बृजभूषण सिंह को बरी किए जाने को दी गई है चुनौती

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह को यौन शोषण के आरोपों से बरी किए…

39 minutes ago

Ayodhya News: पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. आलिया जुबैरी से मारपीट का आरोप, पेट्रोल पंप विवाद में हंगामा

अयोध्या में पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. आलिया जुबैरी ने पेट्रोल पंप में हिस्सेदारी के विवाद…

43 minutes ago