Sonu Sood-Anant Singh viral video: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) और बिहार के मोकामा विधानसभा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) का एक वीडियो क्लिप तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियों क्लिप में दोनों हस्तियां एक दूसरे से वीडियो कॉल पर बात करते नजर आ रहे हैं. हालांकि, वीडियों क्लिप वायरल होते ही लोगों ने इस बहुत फंसद किया है साथ ही दोनों की जुगलबंदी को भी साफ देखा जा सकता है.
एक वीडियो में सोनू सूद, अनंत सिंह को मुंबई आने का न्योता देते नजर आते हैं. वह मुस्कुराते हुए कहते हैं, “मुंबई आइए हमारे पास.” जवाब में अनंत सिंह अपने खास अंदाज में कहते हैं, “आवेंगे.” दोनों की यह हल्की-फुल्की बातचीत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. लोग इस क्लिप को खूब पसंद कर रहे हैं और उनकी दिलचस्प बॉन्डिंग की चर्चा कर रहे हैं.
बात आगे बढ़ते हुए सोनू सूद कहते हैं कि वह भी उनसे मिलने आएंगे और उनके घर का लिट्टी-चोखा जरूर खाएंगे. इस पर अनंत सिंह हंसते हुए उन्हें अपने यहां आने का न्योता देते हैं. दोनों की यह दोस्ताना बातचीत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
ये भी पढ़ें: लाखों खर्च कर एक्ट्रेस ने फ्रीज कराए एग्स, बोलीं- अभी मां नहीं बनना चाहती
सोनू सूद पहले भी अनंत सिंह के बोलने के अंदाज की तारीफ कर चुके हैं. उनका कहना है कि अनंत सिंह का व्यक्तित्व काफी दिलचस्प है. उन्होंने यह भी बताया था कि वह उनके अंदाज से इतने प्रभावित हुए कि अपनी एक फिल्म के किरदार में भी उससे प्रेरणा ली. वीडियो कॉल सामने आने के बाद फैंस अब इन दोनों की मुलाकात को लेकर उत्साहित हैं और यह क्लिप लगातार वायरल हो रही है.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…
ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…
उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…
सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…