नई दिल्ली: दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के अध्यक्ष श्री अनिल कुमार लाहोटी ने आज गोवा में आयोजित दक्षिण एशियाई दूरसंचार नियामकों की परिषद (SATRC) कार्यशाला का उद्घाटन किया. यह तीन दिवसीय कार्यशाला होटल डबल ट्री बाय हिल्टन में आयोजित की गई है. इस कार्यक्रम का आयोजन एशिया पैसिफिक टेलीकम्यूनिटी (APT) द्वारा किया गया है और इसे TRAI द्वारा होस्ट किया गया है.
कार्यशाला का उद्देश्य तेजी से विकसित हो रहे दूरसंचार क्षेत्र में प्रभावी स्पेक्ट्रम प्रबंधन के महत्व को संबोधित करना है. इस कार्यशाला में SATRC सदस्य देशों के प्रतिनिधि, वर्किंग ग्रुप के सदस्य, उद्योग विशेषज्ञ और विभिन्न सरकारी विभागों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं.
APT के महासचिव श्री मासानोरी कोंडो ने स्वागत भाषण देते हुए क्षेत्रीय सहयोग और स्पेक्ट्रम संसाधनों के कुशल प्रबंधन की आवश्यकता पर जोर दिया.
SATRC स्पेक्ट्रम वर्किंग ग्रुप के अध्यक्ष श्री अब्दुल कयूम ने नियामकों द्वारा सामना की जाने वाली चुनौतियों और स्पेक्ट्रम के बेहतर उपयोग के लिए नवाचारपूर्ण समाधानों की आवश्यकता को रेखांकित किया.
श्री अनिल कुमार लाहोटी ने अपने उद्घाटन भाषण में प्रभावी स्पेक्ट्रम प्रबंधन की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि दूरसंचार क्षेत्र नवाचार और सशक्तिकरण के केंद्र में है, जो डिजिटल परिवर्तन को गति प्रदान कर रहा है. उन्होंने स्पेक्ट्रम के उपयोग को बेहतर बनाने और नवीनतम तकनीकों के बारे में जानकारी साझा करने के लिए इस कार्यशाला को एक महत्वपूर्ण मंच बताया.
श्री लाहोटी ने कहा कि यह कार्यशाला नियामकों की क्षमता को मजबूत करने, सीमा-पार सहयोग को बढ़ावा देने और दूरसंचार क्षेत्र में सतत विकास का समर्थन करने में सहायक होगी. उन्होंने यह भी कहा कि प्रभावी स्पेक्ट्रम प्रबंधन केवल आवंटन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा वातावरण तैयार करने के बारे में है जहां नवाचार फल-फूल सके, कनेक्टिविटी सभी के लिए सुलभ हो, और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिले.
5. कार्यशाला के उद्घाटन सत्र का समापन TRAI के सचिव श्री अतुल कुमार चौधरी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ. उन्होंने सभी गणमान्य व्यक्तियों और प्रतिभागियों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि यह कार्यशाला दूरसंचार क्षेत्र में नियामक सुधारों और विकास के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी.
यह कार्यशाला SATRC सदस्य देशों के बीच सहयोग को मजबूत करने, स्पेक्ट्रम प्रबंधन के सर्वोत्तम उपाय विकसित करने और दूरसंचार क्षेत्र में सतत विकास को प्रोत्साहन देने में सहायक होगी. कार्यशाला के आगामी सत्रों में विशेषज्ञों और प्रतिनिधियों के बीच गहन चर्चा और विचार-विमर्श की उम्मीद है, जो क्षेत्रीय दूरसंचार क्षेत्र के भविष्य को आकार देने में मदद करेगा.
ये भी पढ़ें: प्रवीण नेट्टारू हत्या मामले में मुख्य साजिशकर्ता को शरण देने वाला आरोपी गिरफ्तार: NIA
-भारत एक्सप्रेस
Piyush Goyal Berlin Speech: जर्मनी के बर्लिन में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कार्बन उत्सर्जन…
IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड के 226 रन के लक्ष्य को हासिल कर जीत…
Bihar STET 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 4 नवंबर को होने वाली STET…
तिब्बत में शक्तिशाली भूकंप के बाद बड़े पैमाने पर नुकसान की खबर सामने आई है,…
Today Weather Update के मुताबिक, 23 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बारिश, तेज…
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनावी मुकाबले में भाजपा और समाजवादी…