Bharat Express Operation Jahar Ka Kahar: आपसी सौहार्द और सांस्कृतिक विरासत को सहेजते भारतीय त्यौहार, दुर्भाग्य से कुछ ‘ज़हर के सौदागरों’ के लिए अवैध कमाई का सुनहरा मौका बन गए हैं. जब आप और हम दीपावली की खुशियां बांटने के लिए मिठाई खरीदते हैं या पकवान बनाते हैं, तो इस बात से बेखबर होते हैं कि हम पकवान या मिठाई नहीं बल्कि जहरीले खाने को तैयार कर रहे हैं और खार रहे हैं. कर रहे हैं. भारत एक्सप्रेस की ‘ऑपरेशन जहर का कहर’ नाम की खास इन्वेस्टिगेशन में यह चौंकाने वाला सच सामने आने वाला है. रात 9 बजे Bharat Express की विशेष रिपोर्ट आपके सामने होगी.
देश की राजधानी दिल्ली और उससे सटे NCR के तमाम इलाकों की मंडियों में नकली पनीर, मावा (खोया) और घी का कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है. इस मौत के सामान को बनाने में ग्लूकोज, चूना, यूरिया, रिफाइंड ऑइल और सेलखड़ी जैसे खतरनाक केमिकल्स का इस्तेमाल हो रहा है. सबसे बड़ी विडंबना यह है कि खाद्य सुरक्षा विभाग (Food Safety Department) से लेकर पुलिस और प्रशासन तक इस काले कारोबार पर आंखें बंद करके बैठे हैं, जबकि जानकार मोटी वसूली की आशंका जता रहे हैं.
भारत एक्सप्रेस की स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम ने ‘ऑपरेशन जहर का कहर’ के तहत जो सच्चाई सामने रखने वाली है. यह रिपोर्ट दिल्ली-NCR के हर नागरिक के लिए एक चेतावनी है. दुकानदारों से लेकर व्यापरियों तक हर कोई जानता है कि वह पाउडर, रिफाइंड ऑयल, और सोयाबीन की मिलावट वाला ‘जहर’ बेच रहा है. कुछ स्थानों से तो खतरनाक केमिकल मिलाने की बात सामने आई है, जिसका सेवन किडनी, फेफड़े और दिल पर बुरा असर डाल सकता है. यहां तक कि गर्भ में पल रहे बच्चे को दिव्यांग भी बना सकता है.
बिहार चुनाव से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
यह पूरा काला कारोबार फूड सेफ्टी इंस्पेक्टरों की कथित ‘सेटिंग’ और ‘ले-देकर’ काम चलाने की मिलीभगत से चल रहा है. जिसके चलते यह जहर का धंधा बेख़ौफ़ चल रहा है. ऐसे में हुक्मरानों और पुलिस-प्रशासन को आइना दिखाने वाली रिपोर्ट Bharat Express पर आर रात 9 बजे जनता के सामने आ रही है. आपको बस हमारे सैटेलाइट चैनल के साथ, वेबसाइट, यूट्यूब और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जुड़े रहना है.
Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…
LPG price today: दीवाली से पहले देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के भाव स्थिर रहने…
E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 का दिन कन्या और मिथुन समेत…