आस्था

वाराणसी के अन्नपूर्णा मंदिर में धनतेरस पर खुलता है ‘खजाना’, मिलती है दुर्लभ अठन्नी और धान का लावा

देशभर में जहां दीपावली के समय धन की देवी लक्ष्मी की पूजा होती है, वहीं वाराणसी में स्थित मां अन्नपूर्णा देवी का मंदिर एक अलग ही परंपरा निभाता है. यहां हर साल धनतेरस से शुरू होकर अन्नकूट तक चार दिनों तक एक अनोखी परंपरा निभाई जाती है, जिसमें मां अन्नपूर्णा का ‘खजाना’ भक्तों में वितरित किया जाता है.

गंगा के पश्चिमी घाट पर स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर के दक्षिण में मां अन्नपूर्णा देवी का यह मंदिर स्थापित है. मान्यता है कि मां अन्नपूर्णा अन्न और धन की देवी हैं और वे अपने भक्तों को कभी भूखा नहीं रखतीं. इस मंदिर में धनतेरस के दिन मां के खजाने के रूप में विशेष प्रसाद वितरित किया जाता है, जिसमें चांदी जैसी दिखने वाली पुरानी अठन्नी और धान का लावा दिया जाता है. यह परंपरा सदियों से चली आ रही है.

मंदिर में उमड़ती है भक्तों की भीड़

धार्मिक मान्यता है कि इस अठन्नी और धान के लावे को घर या व्यापारिक प्रतिष्ठान में रखने से दरिद्रता नहीं आती और सुख-समृद्धि बनी रहती है. यही कारण है कि देशभर से श्रद्धालु इस खजाने को प्राप्त करने के लिए वाराणसी पहुंचते हैं और घंटों लंबी कतारों में लगते हैं.

मां अन्नपूर्णा के स्वर्णिम स्वरूप के दर्शन भी सिर्फ साल में चार दिन धनतेरस से अन्नकूट तक के लिए ही होते हैं. इस दौरान भक्तों की भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ पड़ती है.

हर साल कितना बंटता है खजाना?

मंदिर से जुड़े महंत परिवार को भी इस परंपरा की शुरुआत की सटीक तिथि मालूम नहीं होती है लेकिन पीढ़ियों से यह परंपरा निभाई जा रही है. यह भी एक रहस्य ही है कि हर साल कितनी राशि का यह ‘खजाना’ बांटा जाता है.

पौराणिक कथा के अनुसार, काशी के राजा दिवोदास ने किसी भी देवी-देवता के नगर में प्रवेश पर रोक लगा दी थी. तब मां अन्नपूर्णा ने उनके अहंकार को तोड़ने के लिए काशी में अकाल डाल दिया. अंततः मां की कृपा से काशी को अन्न मिला और तब से यह परंपरा चली आ रही है.

ये भी पढ़ें- Diwali 2025: चमक-दमक में ना बहें, वरना खाली हो जाएगी जेब… जानिए धनतेरस पर कैसे करें खर्च

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

बिहार: दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18 साल के छात्र की गोली मारकर हत्या, आरा में फैली सनसनी

बिहार के भोजपुर जिले के पवना बाजार में दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18…

27 seconds ago

19 या 20 अक्टूबर? कन्या पूजन की सही तारीख को लेकर मत होइए कन्फ्यूज, पंचांग से दूर करें सारा असमंजस

Kanya Pujan Kab Hai: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या…

2 minutes ago

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

13 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…

24 minutes ago

‘इंसानी इंजीनियरों की छुट्टी, एआई से कोडिंग!’ हूती विद्रोहियों ने क्लॉड एआई से बना डाला मिसाइल सॉफ्टवेयर; देखें VIDEO

Cyber Security: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने…

29 minutes ago

‘जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय थम गईं सांसें!’ प्रिंसिपल को आया साइलेंट अटैक, दिल दहला देगा VIDEO

राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सरकारी स्कूल…

32 minutes ago