दिल्ली में AQI 400 पार.
Delhi-NCR Air Pollution Control: दिल्ली-एनसीआर में गंभीर प्रदूषण की समस्या से निजात पाने के लिए क्लाउड सीडिंग (कृत्रिम बारिश) का सफल ट्रायल शुरू हो गया है. आज, 28 अक्टूबर 2025 को, इस तकनीक का दूसरा सफल परीक्षण किया गया. भारतीय जनता पार्टी के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यह ट्रायल मेरठ से दिल्ली के बीच एक सेसना प्लेन के जरिए किया गया.
क्लाउड सीडिंग ( Delhi Cloud Seeding) की यह प्रक्रिया खेकड़ा, बुराड़ी, मयूर विहार समेत कई क्षेत्रों में निष्पादित की गई, जिसमें कुल 8 फ्लेयर का इस्तेमाल हुआ और यह लगभग आधे घंटे तक चला. बिना बादलों के बारिश कराने का यह दूसरा ट्रायल पूरी तरह सफल रहा है.
प्रदूषण कम करने की दिशा में तेजी दिखाते हुए, सिरसा ने यह भी जानकारी दी कि क्लाउड सीडिंग का तीसरा ट्रायल भी आज ही, 28 अक्टूबर को किया जाएगा. इन ट्रायलों के कारण संबंधित क्षेत्रों में 15 मिनट से लेकर 4 घंटे के भीतर कभी भी बारिश हो सकती है. उन्होंने स्पष्ट किया कि आने वाले कई दिनों तक इसी तरह की उड़ानें (शॉर्टी) जारी रहेंगी. यह क्लाउड सीडिंग पहल दिल्ली के आसमान को स्वच्छ बनाने के बड़े उद्देश्य से की जा रही है. इसके अलावा, 1 नवंबर से दिल्ली में केवल BS-6, CNG, LNG और EV गाड़ियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी, जो प्रदूषण नियंत्रण के अन्य महत्वपूर्ण कदमों में शामिल है.
Delhi Pollution: दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘खराब’, कोहरे के चलते ट्रेन और उड़ान सेवाएं बाधित
Also Follow Bharat Express on Youtube
Donald Trump Venezuela remarks: डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास की चुनावी रैली में बड़ा ऐलान किया.…
दिल्ली सरकार के उपक्रम DSIIDC ने शराब प्रेमियों के लिए 'दिल्ली लिकर बुकिंग' मोबाइल ऐप…
भारत ने दिल्ली में 20 से 22 नवंबर तक होने वाले पहले ‘सिविलाइज़ेशनल डायलॉग फोरम’…
New Financial Rules: नवंबर महीने की शुरुआत के साथ ही पेंशन, ITR की डेडलाइन, एलपीजी…
Diwali Gift For Farmers: महाराष्ट्र सरकार ने सूखे की मार झेल रहे 1.5 करोड़ किसानों…
Gold-Silver Rate: दीवाली से पहले सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है,…