राजस्थान के चूरू जिले का सुजानगढ़ (Sujangarh) बुधवार रात रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. मौका था एन. के. लोहिया स्टेडियम में विकास कार्यों के अनावरण और टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन का, लेकिन यह सरकारी आयोजन देखते ही देखते सियासी खींचतान की भेंट चढ़ गया. विवाद की मुख्य वजह लोकार्पण पट्टिका से स्थानीय कांग्रेस विधायक मनोज मेघवाल का नाम गायब होना बताया जा रहा है.
दरअसल, रात करीब 9:45 बजे जब कार्यक्रम शुरू हुआ, तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देखा कि अनावरण पट्टिका पर मुख्य अतिथि के रूप में चूरू विधायक हरलाल सहारण और अन्य भाजपा नेताओं के नाम तो थे, लेकिन क्षेत्रीय विधायक मनोज मेघवाल का नाम नदारद था. इतना ही नहीं, कांग्रेस का आरोप है कि प्रोटोकॉल के तहत स्थानीय विधायक को कार्यक्रम में आमंत्रित तक नहीं किया गया.
इस ‘उपेक्षा’ से भड़के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर जमकर नारेबाजी की. विवाद इतना बढ़ा कि आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने लोकार्पण पट्टिका को तोड़ दिया.
हंगामे के दौरान स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई जब प्रदर्शनकारियों ने चूरू से भाजपा विधायक हरलाल सहारण की गाड़ी को घेर लिया और उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया. मौके पर मौजूद भाजपा जिला महामंत्री पराक्रम सिंह राठौड़ और स्थानीय नेता कमल दाधीच सहित अन्य नेताओं को भी विरोध का सामना करना पड़ा. स्टेडियम में मौजूद खेल प्रेमियों और दर्शकों के बीच अफरा-तफरी मच गई.
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि ये जनता के पैसे से हुए विकास कार्यों का अपमान है. स्थानीय विधायक का नाम पट्टिका से हटाना और उन्हें न बुलाना लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है.
वहीं, भाजपा नेताओं ने पट्टिका तोड़ने की घटना को ‘गुंडागर्दी’ करार दिया है. उनका तर्क है कि विकास कार्य केंद्र या राज्य सरकार की योजनाओं के तहत थे और विरोध का यह तरीका पूरी तरह गलत है.
सुजानगढ़ की इस घटना ने एक बार फिर राजस्थान की राजनीति में ‘क्रेडिट वॉर’ (Credit War) को हवा दे दी है. फिलहाल क्षेत्र में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासन मामले की जांच कर रहा है.
ये भी पढ़ें: महिला आरक्षण पर पेच! सरकार के पास लोकसभा-राज्यसभा में बहुमत नहीं, कैसे पास होगा बिल? जानें पूरा ‘नंबर गेम’
-भारत एक्सप्रेस
Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…
IBPS Clerk Admit Card: IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 10 और 11…
Aaj Ka Mausam:
Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…
गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…
Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को…