देश

मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का शिकंजा, वसई-विरार के पूर्व आयुक्त Anil Pawar को समन

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में वसई-विरार महानगरपालिका के पूर्व आयुक्त अनिल पवार को समन भेजकर पूछताछ के लिए तलब किया है. अनिल पवार समेत कुल छह लोगों को जांच एजेंसी ने पेश होने को कहा है.

क्या है मामला ?

यह कार्रवाई उस समय तेज हुई जब बुधवार को ईडी (ED) ने अनिल पवार (Anil Pawar) से जुड़े 12 ठिकानों पर छापेमारी की. इस छापेमारी के दौरान एजेंसी को 1.33 करोड़ रुपये की नकदी, कई अहम दस्तावेज और डिजिटल उपकरण बरामद हुए हैं. बरामद दस्तावेजों में पवार के नाम या उनसे जुड़ी शेल कंपनियों की जानकारी शामिल है, जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर अवैध पैसों को वैध दिखाने के लिए किया गया.

ED का क्या कहना है?

ईडी (ED) का कहना है कि अनिल पवार के परिजनों ने हमें छापेमारी करने से रोका. यहां तक कि दरवाजा तक नहीं खोला था. अंत में हमें दरवाजा तोड़ना पड़ा. जांच एजेंसी का दावा है कि इस दौरान अनिल पवार के परिजनों ने मामले से संबंधित सभी दस्तावेज नष्ट कर दिए.

प्राथमिक जांच में क्या मिला ?

प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ है कि अनिल पवार ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए बड़ी मात्रा में रिश्वत ली और इस धन को सफेद करने के लिए कई फर्जी कंपनियों का सहारा लिया. ईडी को शक है कि इन शेल कंपनियों के जरिए करोड़ों रुपये की अवैध कमाई को वैध रूप दिया गया.

इसे भी पढ़ें- सीएम नीतीश कुमार ने किया एक और बड़ा ऐलान, ममता और आशा वर्कर्स के बाद इन कर्मचारियों का मानदेय किया दोगुना

डिजिटल उपकरणों की फॉरेंसिक जांच

सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी के दौरान जब्त किए गए डिजिटल उपकरणों की फॉरेंसिक जांच की जा रही है, जिससे और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है. ईडी अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि रिश्वत की यह रकम कहां से आई और किन प्रोजेक्ट्स में इसे खपाया गया.

अन्य लोगों को भी भेजा गया समन

इस मामले में जिन अन्य लोगों को समन भेजा गया है, वे या तो पवार के करीबी हैं या फिर उन शेल कंपनियों से जुड़े हुए हैं जिन पर शक है. आने वाले दिनों में पूछताछ के बाद इस मामले में कुछ और बड़े नाम सामने आ सकते हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

6 hours ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

6 hours ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

7 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

7 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

7 hours ago